Ads (728x90)

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित अन्त्योदय मेले का शुभारम्भ विकास खण्ड जमालपुर में आज होगा। यह मेला 17, 18 व 19 अगस्त तक चलेगा। अन्त्योदय मेला का उद्घाटन विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल के द्वारा प्रातः 11.00 बजे किया जायेगा। जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे जन कल्याणकारी एवं विकास परक योजनाओं से संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने विभाग से संबंधित प्रदर्शनी व स्टाल लगाना सुनिश्चित करें। उक्त मेले में सभी विभागीय अधिकारियों के द्वारा योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी तथा जनपद की लोक गायिका ऊषा गुप्ता व खोखाराम मिर्जापुरी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व गीत के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जायेगा।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger