Ads (728x90)

प्रतापगढ़, हिन्दुस्तान की आवाज, प्रमोद श्रीवास्तव

प्रतापगढ़।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बी एन सिंह ने जनपद फिरोजाबाद से स्थानांतरण पर आए खण्ड शिक्षा अधिकारी मो0 रिजवान को ब्लाक लालगंज की कमान सौंपी है।बतादें की लालगंज के खण्ड शिक्षा अधिकारी रहे अमरदीप जायसवाल का स्थानांतरण जनपद मिर्जापुर के लिए हो जाने से लालगंज ब्लाक खाली चल रहा था।कुण्डा के बीईओ सुनील कुमार को लालगंज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।
कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात बीईओ मो0 रिजवान ने ब्लाक संसाधन केंद्र पर एबीआरसी व एनपीआरसी की बैठक कर कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता तथा शासन के आदेश निर्देश को अमली जामा पहनाने में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मिशन को अंजाम तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।सूचनाओं के आदान प्रदान में किसी प्रकार की ढिलाई न वरती जाय इस बात का ध्यान सभी एनपीआर सी को रखना है। बीईओ ने कहा कि वे शीघ्र ही समस्त प्रधानाध्यापकों की बैठक की रूप रेखा तय कर निःशुल्क यूनिफार्म व पाठ्य पुस्तस्कों के वितरण की समीक्षा करेंगे।
शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री संतोष कुमार मिश्र व शिक्षक नेता प्रभाकर द्विवेदी के नेतृत्व में ब्लाक संसाधन केंद्र पर बीईओ से मिलकर ब्लाक के हालात पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर वीरेश सिंह, सुभाष चंद्र पाण्डेय,जय प्रकाश पाण्डेय,आलोक कुमार् मिश्र,राजेश वर्मा,ऋषि कुमार द्विवेदी,आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger