Ads (728x90)

चहनियॉ (चंदौली), हिन्दुस्तान की आवाज, प्रकाश यादव

धानापुर। स्थानीय विकास खण्ड में काफी अर्से से शिक्षा माफियाओ द्वारा शिक्षा विभाग से मिली भगत कर बिना मान्यता के विद्यालयो का संचालन किया जा रहा है। जो शिक्षा का अधिकार अधिनियम का उल्लंघन है। जब की सरकार बिना मान्यता प्राप्त ऐसे विद्यालयो को चिन्हित कर बन्द करवाने का फरमान जारी किया है मगर खण्ड शिक्षा अधिकारी गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयो को बन्द कर वाने से कतरा रहे है । जिससे इन विद्यालयो का हौशला बुंलद है।

मालूम हो कि ब्लॉक में काफी समय से सक्रिय शिक्षा माफियाओ द्वारा बिना मान्यता के नर्सरी से लेकर हाई स्कूल व् इंटर तक विद्यालय चला रहे है और छात्रो से फ़ीस ड्रेस किताब ट्रांसपोर्ट आदि के नाम पर मनमाना शुल्क वसूलते है। जिससे अभिवावकों में आक्रोश है। शिक्षा माफियाओ की मनमानी पर रोक लगाने हेतु सरकार ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयो को बन्द करवाने का आदेश विगत माह जारी करते हुये कहा कि नए सत्र में इन विद्यालयो को चिन्हित कर नोटिस देकर बन्द कराया जाय । इसके वावजूद जो बिद्यालय चलते मिले तो क़ानूनी कारवाही की जाये । इस निर्देश पर धानापु र ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने 70 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयो को लगभग एक माह पूर्व ही नोटिस जारी किया था ।तथा बताया कि प्रदेश सरकार बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयो के लिए गम्भीर है।शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा(प) के अनुसार बिना मान्यता प्रमाण पत्र प्राप्त किये कोई ब्यक्ति विद्यालय का संचालन नही कर सकता है।यदि कोई विद्यालय संचालित करा रहा है तो वह अधिनियम का खुला उल्लंघन क्र रहा है।साथ कहा कि पिछले अप्रैल माह में भी बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयो को एक नोटिस जारी की गई थी लेकिन उसका जवाव नही आया था ।उन्होंने सभी गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयो को चेतावनी देते हुये कहा कि तत्काल विद्यालय बन्द कर नोटिस का जबाव तीन दिन के अंदर कार्यालय में पस्तुत करे अन्यथा अधिनियम की धा रा 19 (अ) के अनुसार प्रतिदिन 10000 रुपये की दर से अर्थदण्ड भरने होंगे । मगर मजेदार बात तो यह है कि उक्त नोटिस दिए लगभग महीने भर बीत चूका है चेतावनी की परवाह किये बिना आज भी सभी बिद्यालय बदस्तूर चल रहे है। ग्रामीणों का कहना है की अधिकारी केवल कोरम पूर्ति क्र रहे है जब कि हकीकत यह है कि ऐसे विद्यालयो के संचालको से मोटी रकम वसूल कर विद्यालयो को चलने की छूट प्रदान किया है ।जो सरकार के निर्देशो का मजाक उड़ा रहे है ।ऎसे अधिकारियो के बिरुद्ध जाच कर दोषी पाये जाने पर कार्यवाही की मांग की है।




---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger