Ads (728x90)

-गैर मान्यता प्राप्त कोचिंग व विद्यालयों के विरूद्ध प्रदर्शन-छात्र-छात्राओं व शिक्षण संस्थानों की समस्याओं लेकर करेगी प्रदर्शन व घेराव

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रेसवार्ता में संगठन की मजबूती व छात्रसंघ चुनाव में पूरी दमखम से उतरने की रणनीति पर चर्चा की।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि छात्र-छात्राएं विश्व के सबसे बडे छात्र संगठन से जुडकर राष्ट्र के पुर्ननिर्माण में सहयोगी बने। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत कार्यालय पर उच्च शिक्षा में छात्राओं की स्थिति को लेकर पांच अगस्त को संपन्न हुई कार्यशाला के बाद जनपद कन्नौज में 12 से 15 अगस्त तक छात्र सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। 20 अगस्त को जिले में संचालित गैर मान्यता प्राप्त कोचिंग सेन्टर्स व विद्यालयो के विरोध में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 21 अगस्त को समस्त विद्यालयों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। महाविद्यालयों की समस्याओं को लेकर 24 अगस्त को कानपुर विश्वविद्यालय का घेराव किया जाएगा। सितम्बर माह में विद्यार्थी परिषद प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले के ऐसे छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को सम्मानित करेगी जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जिले का मान बढाया है। बताया गया कि पी.एस.एम. के होने वाले छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दायित्व के उम्मीदवार उतारेगी। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला संयोजक देवेन्द्र प्रजापति, समुद्र श्रीवास्तव, यशस्वी अग्निहोत्री, नवीन मिश्रा, अमन तिवारी, प्रखर मिश्रा, उपदेश, श्याम आदि मौजूद रहे।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger