- 11 वर्षीय किशोर के अपहरण के मामले में हुई थी सजा-तीन वर्ष जेल में रहने के बाद योजना बनाकर हुआ था फरार
कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान
शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दबोचे गए इनामिया शातिरों के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक हरीश चन्दर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इंदरगढ तिराहे से चार वर्षों से फरार चल रहे शातिर इनामिया जनपद फर्रूखाबाद के थाना नवाबगंज ग्राम बघौना निवासी सत्यवीर पुत्र नत्थूलाल एवं मीना पत्नी सत्यवीर को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि सत्यवीर ने लगभग 9 वर्ष पूर्व अपनी पत्नी व साथियों अनिल एवं अर्जुन के सहयोग से श्रीराम सुधारक शर्मा पुत्र मातादीन निवासी पखना थाना मेरापुर जनपद फर्रूखाबाद के 11 वर्षीय पुत्र सत्यम का फर्रूखाबाद चैराहा कस्बा छिबरामऊ जनपद कन्नौज से अपहरण कर लिया था। जिसे कन्नौज पुलिस ने सत्यवीर के घर से बरामद किया था। मुकदमे के दौरान जेल से ही सत्यवीर व उसकी पत्नी मीना को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। तीन वर्ष जेल में रहने के बाद पत्नी मीना की जमानत हो गई, लेकिन सत्यवीर की जमानत नहीं हो सकी। इसके बाद सत्यवीर ने फरार होने की योजना बनाई और बीमारी का बहाना बनाकर फतेहगढ अस्पताल में भर्ती हुआ। वहां से तिर्वा मेडिकल काॅलेज कन्नौज रेफर होकर आया। इलाज के दौरान पत्नी भी साथ थी। अस्पताल से ही पत्नी मीना के साथ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पूछताछ में सत्यवीर ने बताया कि हरियाणा व गुजरात में भेष व नाम बदलकर रहते थे। कुछ दिन पूर्व ही एटा में किराए के मकान में रहने लगे। सगे संबंधियों से रिश्ते तोड दिए थे ताकि पुलिस हम तक न पहुंच सके। गौरतलब है कि फरार पति-पत्नी पर पुलिस ने 12-12 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक केशवचन्द्र गोस्वामी, क्षेत्राधिकारी तिर्वा मोनिका यादव के नेतृत्व में सर्विलांस प्रभारी कुलदीप दीक्षित सहित टीम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम को संयुक्त रूप से पांच हजार का इनाम दिया गया है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।
Post a Comment
Blogger Facebook