Ads (728x90)

प्रतापगढ़, हिन्दुस्तान की आवाज, प्रमोद श्रीवास्तव


प्रतापगढ- प्रदेश की एन0आर0आई0, बाढ़ नियंत्रण, कृषि निर्यात, कृषि विपणन, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं जनपद प्रतापगढ़ की प्रभारी मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह ने आज लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जेठवारा विद्युत केन्द्र के अन्तर्गत जेठवारा ग्रामसभा में खराब पड़े ट्रांसफार्मर की मरम्मत के नाम पर पैसा मांगने की शिकायत को संज्ञान में लेते हुये मा0 मंत्री जी ने अवर अभियन्ता श्री सन्तोष कुमार पटेल को कड़ी फटकार लगायी और निर्देशित किया कि उक्त ट्रांसफार्मर की मरम्मत तत्काल कराये। इस प्रकार की शिकायत पुनः मिलने पर अधिकारी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। उक्त समीक्षा बैठक में सरैया ग्रामसभा के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि 25 के0वी0ए0 से बढ़ाकर 63 के0वी0ए0 करने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता विद्युत श्री ओ0पी0 मिश्रा को दिये। बैठक में उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कि जनपद में खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत निर्धारित समय के अन्दर किया जाये। ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्य समय से नही किया गया तो सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। रोस्टर के मुताबिक नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में बिना किसी व्यवधान के विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो।
इस समीक्षा बैठक में अधीक्षण अभियन्ता श्री विजय चन्द्र कुमार, अधिशासी अभियन्ता श्री ओ0पी0 मिश्रा, जे0ई0 श्री सन्तोष कुमार पटेल, ड्राफ्ट मैन धनन्जय सिंह उपस्थित थे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger