Ads (728x90)

-पिता ने दर्ज कराई थी चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट


कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। छेडखानी से आहत किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगडने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। किशोरी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर काली नदी पुल के समीप बकरी चरा रही किशोरी को ढहलेपुर बांगर गांव निवासी राज बहादुर, विजय सिंह, केशन, नरसिंह ने दुष्कर्म की नियत से दबोच लिया था। इसके बाद पुल के नीचे सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। चीख पुकार ग्रामीणों के घटनास्थल की ओर आने पर आरोपी युवक धमकी देते हुए चले गए थे। पीडिता किशोरी के पिता ने तहरीर में चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की नियत से दबोचकर छेडखानी का आरोप लगाया था। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना था कि किशोरी के साथ चारों युवकों ने दुष्कर्म किया है। इधर घटना से आहत किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों को घटना की जानकारी हो जाने से किशोरी की जान बच गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger