Ads (728x90)

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। कला चैकी प्रभारी रामाज्ञा चैबे ने गुण्डाएक्ट के तहत निरूद्ध एवं छह माह के लिए जनपद से निष्कासित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से दबोच लिया और जेल भेज दिया।
बताया गया कि मोहल्ला शेखपुरा निवासी दीपक पुत्र विशम्भर को तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा मार्च 2017 में छह माह के लिए निष्कासित कर दिया गया था। आरोप है कि उपरोक्त जिलाधिकारी के आदेशों का उल्लंघन करते हुए अपने घर पर ही रह रहा था। गत दिवस मुखबिर की सूचना मिलने पर पहुंचे क्षेत्रीय दरोगा ने आरोपी युवक को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger