Ads (728x90)

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। रक्तदान से बड़ा और कोई दान नहीं है। एक यूनिट रक्त से किसी को कैसे जीवन दिया जा सकता है यह गुरूवार को देखने को मिला। जिले के जिगना निवासी विनोद महाराष्ट्र में रह कर नौकरी करते थे इसी दौरान वह बीमार हो गए। बीमार होने पर परिजनों की सलाह पर वह अपने घर लौट आये। हालत चिंताजनक होने पर उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने खून की कमी को देखते हुए ब्लड चढवानें का सुझाव दिया। इसके लिए परिजनों ने कदम आगे बढ़ाये तो चिकित्सकों ने उम्र का हवाला देते हुए उनका ब्लड लेने से इंकार कर दिया। ऐसे में विनोद की सेवा मे लगे उनके 70 वर्षीय मामा ने अपना ब्लड देना चाहा तो उम्र के चलते उन पर भी विराम लग गया। जानकारी मिलने पर भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने पहल कर अनजान मानव को ब्लड प्रदान किया। बताते चले कि अभी पिछलें दिनों भाजपा द्वारा जिगना थाना क्षेत्र के मछवां निवासी विनोद मिश्रा के पिता 90 वर्षीय राजेश्वर प्रसाद मिश्र को लालडिग्गी मिलन पैलेस मे 13 अगस्त सम्मानित किया गया था। वहीं अब 40 वर्षीय विनोद के बीमार होने पर एक भाजपा नेता ने ब्लड देकर उनको जीवन देने का काम किया है जिसकी भूरि-भूरि चर्चा होने के साथ भाजपा की नीतियों को भी सराह रहे है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger