Ads (728x90)


सौरिख व तिर्वा में महिलाओं की चोटी कटने से दहशत

-बेहोशी की हालत में दो महिलाएं मेडिकल काॅलेज में भर्ती

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। चोटी कटवा के आतंक से महिलाओं में दहशत फैल गई है। जनपद के सौरिख, तालग्राम व तिर्वा क्षेत्र से महिलाओं की चोटी कटने की खबर से सनसनी फैल गई।

थाना सौरिख के नगला भीम हरभानपुर में मानिकराम की पत्नी काजल की चोटी छत पर सोते समय कट गई। इसी प्रकार नादेमऊ के मोहल्ला खेडा निवासी मो. खलील की पत्नी शबाना बानो सडक के किनारे बकरी बांधने गई थी। तभी उसे तेज हवा का एहसास हुआ और वह गिर गई। देरतक नहीं लौटने पर उसका पुत्र पहुंचा तो शबाना बेसुध पडी थी और उसकी चोटी कटी पडी थी। इसी प्रकार थाना इंदरगढ के बरसाती गांव निवासी मीना देवी कमरे में लेटी थी। अचानक उसकी चोटी कटी नजर आई। इससे महिला बीमार हो गई। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। घटनाओं की खबर फैलने से दहशतजदा लोग दिनरात निगरानी कर इस बला को जानने में जुटे हैं लेकिन अभी तक किसी को सफलता नहीं मिल सकी हैं। खुफिया पुलिस भी मामले में कोई सुराग नहीं जुटा सकी। गौरतलब है कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, यूपी के फिरोजाबाद, गाजियाबाद आदि स्थानों से महिलाओं की चोटी संदिग्ध हालात में कट जाने की सूचनाएं लगातार मिलने के कारण भयभीत महिलाएं जनपद में घटनाऐं होने की खबर से खासी सहम गई हैं। महिलाएं व युवतियां घर से निकलने के बाद ही नहीं घर में भी अपनी चोटी बचा के रखने के लिए विभिन्न जतन कर रही हैं। कोई दरवाजे पर गेरू की थाप लगाकर टोटका कर रही हैं तो कोई अन्य उपाय अपना रहे हैं। वहीं तिर्वा एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने इस प्रकार की किसी घटना से इंकार करते हुए इसे महज ढकोसला व अफवाह बताया। उनका मानना है कि इस प्रकार की कोई अदृश्य शक्ति नहीं हो सकती।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger