देवरिया,हिन्दुस्तान की आवाज,भगवान उपाध्याय
देवरिया सदर की ब्लाक प्रमुख पूनम देवी की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। करीब दो तिहायी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने इनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 116 में से 78 सदस्यों ने हस्ताक्षर करते हुए इनके खिलाफ डीएम को अविश्वास प्रस्ताव दिया है, जिसमें से 61 सदस्यों का सीडीओ ने गुरुवार को सत्यापन किया।
देवरिया सदर ब्लाक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूनम देवी पत्नी अमित कुमार ब्लाक प्रमुख चुनी गई थी। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास की नोटिस की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। उस समय भाजपा से प्रमुख का चुनाव लड़े रामप्यारे के नेतृत्व में कुल 78 सदस्यों ने अविश्वास की नोटिस दी है। करीब एक माह पहले भी सदस्यों ने भी नोटिस दी थी, लेकिन निर्धारित प्रपत्र पर नोटिस न होने के कारण जिलाधिकारी ने उसे निरस्त कर दिया था।
उसके बाद सदस्यों ने निर्धारित प्रपत्र पर अब अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने गुरुवार को अविश्वास की नोटिस देने वाले सदस्यों का सत्यापन शुरू किया। गुरुवार को नोटिस देने वाले कुल 61 सदस्य उपस्थित हुए और उनका सत्यापन किया गया। अन्य सदस्यों का सत्यापन शुक्रवार के किया जाएगा। सत्यापन के बाद जिलाधिकारी नोटिस पर निर्णय के लिए तिथि तय करेंगे।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook