Ads (728x90)

अलवर, हिन्दुस्तान, की आवाज,चंद्रमोहन गुप्ता


अलवर,लायन्‍स क्लब खैरथल मंडी द्वारा खैरथल थाना प्रभारी जितेंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य में तथा लायन्‍स क्लब खैरथल मंडी के अध्यक्ष डॉ रिंकू मेहता की अध्यक्षता में 2100 पोधों के पोधारोपण का शुभारंभ किया गया l
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानाधिकारी जितेंद्र यादव ने कहा कि पेड़ पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना करना नामुमकिन है हमें जिंदा रहने के लिए ऑक्सिजन की आवश्यकता होती है जो केवल पेड़ पौधों से मिलती हैं l पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पेड़ पौधों की अत्यधिक आवश्यकता है l
लायन्‍स क्लब खैरथल मंडी के अध्यक्ष डॉ रिंकू मेहता ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है ज़्यादा से ज्‍यादा पेड़ पौधे लगाए जाए lप्रत्येक मानव को अपने जीवन में पर्यावरण के प्रति सजग रहते हुए पोधारोपण के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए व अपने बच्चों की तरह रख रखाव करते हुए उसका पालन पोषण कर वट वृक्ष का रूप प्रदान करें जिससे कि धरती पर हरियाली कायम रह सके व आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश तो मिले ही साथ में जीवन जीने के लिए जरूरत ऑक्सिजन की कमी ना रहें l
इस अवसर पर ख़ैरथल कस्बे व आसपास की विभिन्न ग्राम पंचायतो के सरकारी अथवा गैर सरकारी भवनों,विधालयों में छायादार व फलदायी पोधों का पोधारोपण कर विद्यार्थियों को भी पोधो का वितरण किया गया तथा सभी को पेड़ लगाओ जीवन बचाओ का संदेश देकर पेड़ पौधों की देखभाल करने का संकल्प दिलाया l
इस दौरान रीजन चेयरमेन विनोद वलेचा,सचिव लायन आजाद चौधरी,कोषाध्यक्ष लायन सरजीत यादव,एक्टिविटी चेयरमेन जसपाल सिंह,लायन सुभाष गोयल,लायन पुरुषोत्तम दास गुप्ता,लायन योगेश गुप्ता,लायन डॉ प्रदीप मलिक,वल्लभग्राम सरपंच निशा कुमारी,प्रधानाध्यापक किशोरीलाल,प्रधानाध्यापक नेतराम यादव,प्रधानाध्यापक प्रताप कटहरा,लायन प्रवीण खंडेलवाल,लायन अनमोल गुप्ता,लायन वीरेन्द्र अग्रवाल,लायन सुरेश गुप्ता,लायन चन्दन लालवानी,लायन सर्वेश गुप्ता,लायन सतीश गुप्ता,लायन मनीष गर्ग,लायन शिव खंडेलवाल,चंदू आचार्य,रोहतास चौधरी,वीर सिंह चौधरी,पीताम्बर आचार्य सहित अनेक ग्रामवासी सदस्य उपस्थित रहें l

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger