Ads (728x90)

अलवर, हिन्दुस्तान, की आवाज,चंद्रमोहन गुप्ता

अलवर: गोनंदी संरक्षण समिति अलवर के तत्वावधान में आज नारुलाज होटल में दोपहर 1 बजे प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर सूचित किया गया कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर 16 दिवसीय कार्यक्रम का आगाज आगामी 20 अगस्त 2017 से होगा । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गोउत्पाद को बढ़ावा देना, प्लास्टर ऑफ़ पेरिस के स्थान पर मिटटी व् गोबर से निर्मित गणेश प्रतिमा का उपयोग करना, गणेश चतुर्थी पर मूर्ति का पानी में विसर्जन ना करने के स्थान पर उनका नाहवन कराकर पुनः घर पर स्थापित करने पर जोर देना, अलवर में निर्मित 400 गोबरिया गणेश जी को भारत के विभिन्न स्थानों से पधारे लोगो को देकर उनके क्षेत्रो में स्थापित करना रहेगा ।
*कार्यक्रम*
*20 अगस्त 2017 *
श्री गणपति मंडप लोकार्पण एवम रामधुनी कीर्तन
स्थान: शिव मंदिर, नई सब्जी मंडी अलवर
प्रात: 10:15 बजे
नोट: रामधुनी कीर्तन 20 अगस्त से 22 अगस्त तक 72 घण्टे तक चलेगा

*23 अगस्त 2017*
अलवर से गोवेर्धन के लिए वाहन यात्रा
स्थान: शिव मंदिर सब्जी मंडी से गोवेर्धन के लिए
नोट: अलवर से सैकड़ो धर्मप्राण बंधू स्वयम के गोबरिया गणपति को लेकर गिर्राज भगवान की परिक्रमा लगाने के लिए प्रस्थान करेगे

*25 अगस्त 2017*
गोबरिया गणपति महोत्सव शुभारंभ
नोट: 25 अगस्त से 5 सितंबर तक निरन्तर शिव मंदिर, नई सब्जी मंडी प्रंगण में सांयकालीन अलग अलग स्थानों से पधारी भजन मंडलियों के द्वारा भजन संध्याओ का आयोजन किया जायेगा । साथ ही 11 दिन तक गोअबर की 400 मूर्तीययो से भव्य मंडप सजाकर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

*5 सितंबर 2017*
नामकरण संस्कार व् गणेश प्रतिमा का नाहवन संस्कार
नोट: 5 सितंबर को विशांल यात्रा बैंड बाजो के साथ बांध पर गणेश जी को नहलाने जायेगी । उनका विसर्जन न करते हुए पुनः उस प्रतिमा को अपने घरों में स्थापित करने की नवीन परम्परा का आयोजन कर आमजन को सन्देश पुखरित किया जायेगा की pop के स्थान पर गोबर या मिटटी की प्रतिमाओं को उपयोग में लेकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करे ।
आज के कलेंडर विमोचन कार्यक्रम में समिति के सौरभ कालरा, पंकज सैनी, जग्गू सैनी, मुकेश जोशी, राजकुमार गुप्ता, रवि जुनेजा, लक्ष्मीचंद सिंधी, बबलू मीणा, दीना सैनी सहित वरिष्ठजन सुभाष अग्रवाल, केशव जी, अनिल खंडेलवाल मौजूद थे

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger