Ads (728x90)

अलवर, हिन्दुस्तान, की आवाज,चंद्रमोहन गुप्ता
अलवर शहर में स्वतंत्रता गौरव उत्सव समिति की ओर से 15 अगस्त पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा समिति के संयोजक गोरीशंकर विजय एवं अंय पदाधिकारियों ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया है यह उत्सव उन वीर शहीदों की याद में मनाया जाता है जिनके कारण भारतवर्ष का प्रत्येक नागरिक आजाद हिंदुस्तान में सांस ले रहा है इससे उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी और बॉर्डर पर जो सैनिक आज भी दिन रात बिना अपनी जान की परवाहकिए हमारी रक्षा कर रहे हैं जिनके कारण हम अपने घरों में अपने परिवार के साथ चैन की नींद सो पाते हैं उनका भी मनोबल बढ़ाने एवं श्रद्धांजलि 15 अगस्त की शाम 7:00 बजे कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक अलवर पर स्वतंत्रता गौरव उत्सव मनाया जाएगा इस उत्सव में प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं आमजन शामिल होकर शहीद स्मारक पर दीप प्रचलित करेंगे यहां सभी का तिलक एवं तिरंगा बेज लगाकर स्वागत किया जाएगा समारोह में काफी संख्या में सैनिक भी सम्मिलित होंगे इसके अलावा शहर में 1000 से अधिक दुकानों पर तिरंगे झंडे लगाए जाएंगे इस बार स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर शहर तिरंगा नुमा दिखाई देगा समिति की ओर से स्कूलों में निवेदन पत्र सौंपकर बच्चों एवं शिक्षकों को अपने-अपने घरों पर दीपक जलाने वह झंडा लगाने का आग्रह किया जाएगा इस दौरान डॉक्टर वीके अग्रवाल सुभाष अग्रवाल मुकेश विजय नारायण साईं बाबा राम अवतार शर्मा सहित समिति से जुड़े अनेक लोग मौजूद रहे

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger