Ads (728x90)

विराज गेस्ट हॉउस के बगल में राजश्री लाटरी के नाम पर चल रहा है कैसिनो 

नालासोपारा,हिन्दुस्तान की आवाज,राधेश्याम सिग

नालासोपारा, वसई तालुका मेंं लगातार हो रहे अपराधिक देखते हुए यहाँ पर वसई विरार नालासोपारा में हर जगह के अलग अलग जगहों पर { डीवाई एस पी } नियुक्त हुआ है | जहाँ नालासोपारा के तुलिंज पुलिस स्टेशन क्राइम के मामले में सबसे चर्चित पुलिस स्टेशन माना जाता है | इस पुलिस स्टेशन में हर रोज दर्जनों शिकायत दर्ज होते है | वसई तालुका लूट पाट ,बलात्कार ,चोरी ,छिनैती की घटनाओ में दिन दूना रात चौगुना की कहावत पर बढ़ोत्तरी हुई थी | लेकिन जब से { डीवाई एस पी }की संख्या बढ़ गई है तब से नालासोपारा के तुलिंज स्टेशन के क्षेत्र में आपराधिक गुनाह तो हो रहे है ,लेकिन उन आपराधिक घटनाओ को अंजाम देने वाले अपराधी को पुलिस पकड़ कर सलाखों के पीछे डाल रही है | इसके बावजूद भी अपराधिक घटनाओ में कमी होने का नाम नहीं ले रहा है | विश्वस्त सूत्रों की माने तो नालासोपारा रेलवे स्टेसन के बगल में स्थित विराज लाज वाली बिल्डिंग में राजश्री नामक लाटरी की दुकान है ।उक्त लाटरी के दुकान में आगे से तो राजश्री लाटरी का बोर्ड लगा कर रखा है लेकिन राजश्री लॉटरी दुकान के पीछे { कैसिनो} नामक जुआ का अड्डा चल रहा है । कैसिनो के खेल में २ रूपये का सट्टा लगाने पर ७२ रूपये जितने का लालच ग्राहकों को दिया जाता है | लेकिन उक्त सट्टे में हर रोज ग्राहक कैसिनो नामक जुआ तो खेलने आता है लेकिनहजारो रूपये से लेकर लाखो कर चला जाता है | उक्त कैसिनो उर्फ़ जुए में हजारो रूपये से लेकर लाखो रूपये हारने वाले व्यक्ति अपना हारा हुआ लाखो रूपये चक्कर में कहि न कहि से फिर से पैसो का बंदोबस्त करने के चक्कर में या तो चोरी लूटपाट , जैसी अंजाम देता है | राजश्री लाटरी के नाम हर रोज खेला जाता है लाखो का जुआ जब की आगे से देखने पर पता चलता है राज श्री लाटरी का दुकान है जब की पीछे खेला जाता है कैसिनो नामक खतरनाक हर जित का खेल में खेलने वाले ग्राहको को लूटने का काम किया जा रहा है ।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger