Ads (728x90)

बृहन्मुंबई महानगरपालिका वार्ताहर संघ के द्विवार्षिक चुनाव (सन २०१७- २०१९) मंगलवार को पालिका मुख्यालय में सम्पन हुआ । बता दे कि मंगलवार रात करीब 9 बजे चुनाव परिणाम घोषित किया गया । जिसमे दै. सकाळ के विष्णू सोनवणे अध्यक्ष पद पर चुने गए. उन्होंने आयबीएन लोकमत की प्रणाली कापसे व सुनिल शिंदे को पराजित किया. हालांकि सुनील शिंदे को सिर्फ चार मतदान मिले है। चुनाव में सब से कम मतदान शिंदे को मिला है, सन २०१२ के बाद पाच वर्ष बाद यह चुनाव हुवा. इसलिए पत्रकारिता क्षेत्र के लोगो का इस चुनाव की तरफ ध्यान लगा था ।

गौरतलब है कि वार्ताहर संघ के चुनाव के लिए आयबीएन लोकमत की प्रणाली कापसे ने "आमच पॅनल" बनाकर यह चुनाव लड़ा था. इस पॅनल के माध्यम से अनेक बड़े बॅनर के पत्रकारो को उम्मीदवार के तौर पर मौका दिया था. लेकिन पत्रकारो ने बैनर वाला आमच पैनल को विषेश कर नाकार कर पालिका वार्ताहर संघ में कार्यरत रहने वाले पत्रकारों को चुनकर दिया है. वार्ताहर संघ की कार्यकारिणी की १५ पद में से १२ पदपर पर वार्ताहर कक्ष में प्रतिदिन कार्यरत रहने वाले पत्रकार को चुनकर दिया है।

चुनकर आयी कार्यकारिणी निम्नलिखित है, अध्यक्ष विष्णू सोनवणे (दै.सकाल) उपाध्यक्ष पद पर मारुती मोरे (दै. तरुण भारत संवाद), कुणेश दवे (गुजरात समाचार), महासचिव पद पर श्रीरंग सुर्वे (दै.लक्षदीप - दै. जनशक्तिी), सहसचिव पदपर भालचंद्र देव (दै. पुण्यनगरी), रईस अहमद (उर्दू टाइम्स), कोषाध्यक्ष पद पर इंद्रायणी नार्वेकर (दै. सामना), स्टेफी थेवर (डेली आफ्टरनून) और कार्यकारिणी सदस्यपद पर मोहम्मद मुकीम शेख (दै. राष्ट्रीय अधिकार) संजय जाधव (दै. पुण्यनगरी), काशिनाथ म्हादे (दै. नवशक्ति), लक्ष्मण सिंह (मिड- डे), राधिका यादव (दै. मुंबई हलचल), सुजाता ठाकूर (दै. खबरे आजतक), विनायक डावरुंग (टीव्ही ९), यह चुनकर आये है. पालिका के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विजय खबाले ने नई चुनकर आयी कार्यकारिणी का अभिनंदन किया. चुनाव अधिकारी के रूप में श्रीपाद नाईक और विजय तारी ने चुनाव की प्रक्रिया सम्पन करवाया. सल्लागार अजेयकुमार जाधव व रामनाथ दवने को कार्यकारणी ने सर्वसम्मति से नियुक्त किया।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger