Ads (728x90)

आगरा, हिन्दुस्तान की आवाज, अजहर उमरी

नई दिल्ली, उर्दू ज़बान की तरक्की के लिए जहाँ मुल्क में तमाम तंज़ीम काम कर रही है, वही गैर मुल्क में उर्दू ज़बान के परचम को इरफ़ान इज़हार बुलंद कर रहे है, इरफ़ान इज़हार ग्लोबल उर्दू फेस्टिवल कमेटी के डायरेक्टर है, जो गैर मुल्को में उर्दू ज़बान की तरक्की के लिए काम कर रहे है, इस वक़्त इरफ़ान इज़हार हंगरी के दौरे पर है, इरफ़ान से फ़ोन पर बात करते हुए कहा कि मैं अदबी शहर अलीगढ़ का हूँ, वहाँ पर उर्दू ज़बान एक तहज़ीब है, मेरी कोशिश है कि उर्दू जैसी मुक़द्दस ज़बान का परचम पूरी दुनिया में लहराए, इस वजह से गैर मुल्को में जाकर वहा की उर्दू तंज़ीमों के साथ मिल कर उर्दू के लिए काम कर रहा हूँ,
ज्ञात हो कि इरफ़ान इज़हार खुद भी एक अच्छे शायर है उर्दू कि एक चर्चित किताब उर्दू बेज़ुबान है कैसे करे सवाल के संकलन कर्ता भी है, इस वक़्त वोह कई किताबो पर काम भी कर रहे है, इज़हार उर्दू के मशहूर शायर और शोले फिल्म के पटकथा लेखक जावेद अख्तर के साथ उर्दू के मुशायरा सुधायो मिशन पर भी कर रहे है, उर्दू ज़बान की खिदमात के लिए उर्दू प्रेस क्लब के जरनल सेक्रेटरी तारिक फ़ैज़ी के अलावा कई मीडिया अकादमी उर्दू बचाओ तहरीक के लिए रियाज़ अहमद सहित कई लोगो ने बधाई दी
इरफ़ान पिछले दस साल से उर्दू प्रेस क्लब के साथ दुबई में मुशायरे आयोजित करवा रहे है

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger