Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी।नारपोली पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक युवती अपनी छोटी बहन को स्कूल लेजाकर जाती थी और वापस लेकर आती थी आने व लेकर आती थी। उसी समय बदनामी की धमकी देकर विनयभंग करने के लिए एक युवक धमकी देता था जिसे नारपोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार नदीम नजीर खान ( 25 निवासी . अजंठा कंपाउंड ) नामक युवक धामणकर नाका स्थित निवासी 17 वर्षीय युवती जो अपनी छोटी बहन को स्कूल लेकर जाती आती थी, पूर्व तीन महीनों से उसका पीछा करते हुए विनयभंग करने का प्रयास कर रहा था .बीते कल रवि भजीवाला दुकान के आगे खडी थी इसके करीब नदीम ने मोटरसाइकिल लाकर बोला कि तू मेरे साथ चल नहीं तो तेरी मां के पास अश्लील वीडियो प्रसारित कर तेरी बदनामी करूंगा इस प्रकार से धमकाकर गाडीपर बैठा लिया और अशोक नगर होटल में ले गया .इसके बाद नदीम ने युवती को ब्लॅकमेल करते हुए शारीरिक संबंध के लिए लॉज पर लेकर जाने का आग्रह किया .परंतु किसी प्रकार इस संकट से युवती छुटकारा पाई और घर पहुंची व घटना की जानकारी मां को दी। जिसकी शिकायत युवती ने नारपोली पुलिस स्टेशन में की है। पुलिस ने नदीम के विरुद्ध मामला दर्ज कर नदीम को तत्काळ हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger