मरनेवालों के परिवार को मुआवजा दिया जाये - रवी राजा
मुंबई, हिन्दुस्तान की आवाज, मोहम्मद मुकीम शेखमुंबई / बांद्रा बेहरामपाडा स्थित इंदिरा नगर में शुक्रवार को फूटे हुवे जलवाहिनी के वजह से दो छोटे बच्चो की मृत्यू हुई है . इन दोनों मृत बच्चो के परिवार को प्रत्येक को ५ लाख रुपये का मुवावजा दिया जाए यह मांग पालिका के विरोधी दल नेता रवी राजा ने पालिका आयुक्त के पास किया है .
गौरतलब है की बांद्रा बेहरामपाडा स्थित इंदिरा नगर में शुक्रवार की सुबह १०. ३५ बजे वैतरणा से आने वाली ७२ इंच की जलवाहिनी फूटने से पानी पास के झोपड़े में घुसा . विघ्नेश डोईफोडे और प्रियंका डोईफोडे यह दो छोटे बच्चो का नाम है. विघ्नेश फ़िलहाल 8 महिने का और , प्रियंका नव वर्ष की थी. उन्हें तात्काळ पास के भाभा हॉस्पिटल और व्ही.एन.देसाई अस्पताल में ले जाया गया. वहा डॉक्टरो ने चेककर दोनों को मृत घोषित किया. यह दोनों मृत बच्चे एक ही घर के भाई बहन है. सहाय्यक आयुक्त एच पूर्व से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह झोपडिया अवैध निर्माण किया गया है. उच्च न्यायालय ने इन झोपड़ियो की जगह ६ महिने में खाली करने का निर्देश दिया है . पाईप लाईन फुटने से ४ से ५ लाख लिटर पानी बहकर जाने की जानकारी पालिका द्वारा दी गयी है.
इस दरम्यान बांद्रा में जलवाहिनी फूटने से पास के झोपड़ियो में पानी घुसा. इस घटना में घर में पानी घुसने से अनेक लोगो के घर का सामान का बड़े पैमाने पर नुकसान नुकशान हुवा है. इन नुकसान हुवे घरो का आपत्कालीन विभागा
की तरफ से सर्वे करवाकर उन्हें उचित मुवावजा दे तथा इस घटना में दो छोटे बच्चो की मृत्यू हुई है. इन दोनों छोटे बच्चो के परिवार को प्रत्येक को ५ लाख रुपये महापालिका आर्थिक सहाय्यता दे यह मांग पालिका के विरोधी दल नेता रवी राजा ने पालिका आयुक्तांक के पास पत्र द्वारा किया है.
*************************************************************************************************************** Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook