Ads (728x90)

प्रतापगढ़,हिन्दुस्तान की आवाज,प्रमोद श्रीवास्तव

तिलक के दौरान हर्ष फायरिंग में ग्राम प्रधान के भाई द्वारा फायरिंग करने से वीडियोग्राफर और एक छोटी बच्ची घायल हो गई। घायलों का इलाज सीएचसी कुंडा में कराया गया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षो ने सुलह समझौता कर लिया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के कियाँवा निवासी कल्लू यादव के पुत्र की 22 मई को तिलक थी। घर मे एकदम चहल पहल मची थी। शाम को तिलक चढ़ने लगी तो गांव में तिलक समारोह होने के कारण गांव के प्रधान का भाई राम अभिलाष भी अपनी बंदूक लेकर पहुच गया और हर्ष फायरिंग कर करने लगा।
फायरिंग से कुंडा कोतवाली के पीरा नगर निवासी वीडियोग्राफर अंकित (22 वर्ष) पुत्र जगत प्रसाद और कुंडा के ही पूर्वीयन के पुरवा के रहने वाले पन्ना लाल की पुत्री नयंसी (7 वर्ष) घायल हो गए। छर्रे लगने से तिलक में अफरा तफरी का माहौल हो गया। सभी इधर उधर भागने लगे। घायलों को सीएचसी कुंडा लाया गया। जहां उनका इलाज किया गया। सभी पक्षो ने पुलिस के सामने समझौता कर लिया।




---------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger