जिला अस्पताल में भर्ती घायल
कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़, अनुराग चौहान
कन्नौज। अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में सात लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शहर कोतवाली के मोहल्ला सरायमीरा निवासी 45 वर्षीय गोविन्द पुत्र छम्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसी प्रकार जलालपुर सरवन निवासी 32 वर्षीय अमर सिंह पुत्र भैयालाल अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। वहीं लाल बंगला कानपुर निवासी 30 वर्षीय अजय पुत्र अतर सिंह को वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसी प्रकार सदर कोतवाली के मानपुर गांव निवासी सुभाष चन्द्र व उसकी पुत्री विनीता वाहन की टक्कर से घायल हो गई। जबकि अंबेडकर नगर सरायमीरा निवासी 17 वर्षीय अमन पुत्र सुरेष चन्द्र, 16 वर्षीय नितिन सिंह पुत्र अम्बिका प्रसाद बाइक पर सवार होकर अपने घर से मानीमऊ जा रहे थे। तभी रिलायंस पेट्रोल पम्प के समीप टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे युवक घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook