Ads (728x90)


हेल्प लाइन सेंटर का फीता काटकर शुभारम्भ करते डीएम जगदीष प्रसाद

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़, अनुराग चौहान

कन्नौज। कलेक्ट्रेट परिसर में कन्नौज हेल्प लाइन सेंटर का शुभारंभ जिलाधिकारी जगदीष प्रसाद ने फीता काटकर किया। हेल्प लाइन सेंटर में कोई भी व्यक्ति किसी भी समय अपनी षिकायत दर्ज करा सकता है।

बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कक्ष में हेल्प लाइन सेंटर का शुभारंभ करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि हेल्प लाइन सेंटर 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इसके लिए षिफ्टवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कोई भी व्यक्ति अपनी षिकायत हेल्प लाइन नंबर 05694- 234272 व 234247 पर दर्ज करा सकता है। हेल्प लाइन सेंटर में वाइस रिकार्डर रहेगा। षिकायतकर्ता को कार्यवाही व निस्तारण की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राप्त षिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता चेक करने हेतु बैठक कर जांच की जाएगी। कन्नौज हेल्प लाइन के उपरोक्त टेलीफोन नंबर पर किसी भी प्रकार की षिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि काल सेंटर में प्रतिदिन आवकारी, परिवहन, खनिज तथा वाणिज्य कर एवं अन्य प्रवर्तन कार्याें की प्रतिदिन सूचना उपलब्ध कराई जाएगी। इस हेल्प लाइन सेंटर से खाद्यान्न वितरण एवं उठान आदि की सूचना तहसील से उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर एडीएम संतोष कुमार वैष्य, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामदास सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


---------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger