खराब ट्रांसफार्मरों को 48 घण्टे में बदल दिये जाये, नहरों से तालाबों/पोखरांं को जल से भरने का निर्देश
प्रतापगढ(प्रमोद श्रीवास्तव) जिलाधिकारी श्री शरद कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय स्थित सभागार में मासिक प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम विद्यालयों में अध्यापकों की उपस्थिति के विषय में ए0बी0एस0ए0 से जानकारी ली गयी। उपलब्ध जानकारी से जिलाधिकारी असन्तुष्ट थे उन्होने निर्देश दिया कि विद्यालयों में मिले अनपुस्थित अध्यापकों के खिलाफ क्या कार्यवाही की गयी तथा निरीक्षण तहसीलवार/ब्लाक स्तर
लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड से गड्ढा मुक्त सड़क होने के सम्बन्ध में जब उनसे जानकारी ली गयी तो उन्होने बताया कि टेण्डर हो चुका है जल्द ही कार्य चालू करा दिया जायेगा। डी0पी0आर0ओ से कुण्डा तथा कालाकांकर ब्लाक में खुले में शौच के सम्बन्ध में जानकारी की तो उन्होने बताया कि कुण्डा एवं कालाकांकर के गंगा जी किनारे के 18 गांव ओ0डी0एफ0 घोषित किये जा चुके है जिसके लिये जिलाधिकारी ने कहा कि टीमें गठित कर खुले में शौच करने से लोगो का समझा कर रोका जाये तभी ओ0डी0एफ0 गांव घोषित होगा अन्यथा नही। मनरेगा अधिकारी से जांब कार्ड के सम्बन्ध में जानकारी ली तो उन्होनें बताया कि आधार कार्ड से लिंक होने पर 91 प्रतिशत जांब कार्ड जारी किये जा चुके है। अधिशासी अभियन्ता सिंचाई विभाग से नहरों में सिल्ट सफाई और पानी के सम्बन्ध में जानकारी ली तो उन्होने बताया कि सिल्ट सफाई का कार्य पूर्ण हो चुका है और कल दिनांक 10 मई तक नहरो में पानी आ जायेगा। जिसके लिये जिलाधिकारी ने कहा कि सर्वप्रथम तालाबों और गड्ढों को भरवाया जाये जिससे पशु-पक्षी को जल उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी ने अन्त में कहा कि विकास सम्बन्धी फाइलें मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से भेजी जायेगी। प्राथमिक विद्यालयों की अध्यापकों की उपस्थिति आफिस में समय से बैठना और आई0जी0आर0एस0 सम्बन्धित सुनवाई एक हफ्ते में पूर्ण की जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री राजकमल यादव, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री सोमदत्त मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 यू0के0 पाण्डेय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री कुंवर सिंह यादव सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Post a Comment
Blogger Facebook