Ads (728x90)

कन्नौज (शिवम् गुप्ता ) पुलिस अधीक्षक कन्नौज  दिनेश कुमार पी द्वारा आज दिनांक 07.04.17 को पुलिस लाइन मे आयोजित परेड का निरीक्षण करते हुए।


इसी के साथ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यू0पी0100 व चीता मोबाइल की गाड़ियों का गहनता के साथ निरीक्षण किया व खामिया मिलने पर यू0पी0 100 प्रभारी व एच0सी0एम0टी0 को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा जिन गाड़ियों का रखरखाव अच्छा मिला या जिन कर्मचारियों द्वारा जनता की शिकायत पर तुरंत पहुचकर अपराधियो के विरूद्ध कार्य किया,उनकी भूरी भूरी प्रसंशा भी की!

इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जवानों के लिए मेस मे बनने वाल् खाने की गुणवत्ता को भी देखा तथा गर्मी के मौसम को देखते हुए सलाद व प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए दाल दोनों टाइम के लिए आदेशित किया!
जवानों की बैरक व घरैया लाइन की साफ सफाई की व्यवस्था भी देखी और आर0आई0लाइन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए!

Post a Comment

Blogger