Ads (728x90)

मीरजापुर। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमलाशंकर बिन्द ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को सम्बोधित नगर मजिस्टेªट को सौंपते हुए 17 पिछड़ी जातियों को प्राथमिकता के साथ अनुसूचित जाति का लाभ दिये जाने की मांग की है। अपने सौंपे गये ज्ञापन में प्रमासपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि 22 दिसम्बर 2016 तत्कालिन सपा सरकार ने जिन सत्तरह पिछड़ी जातियों को लाभ देने का आदेश जारी किया था 29 मार्च 2017 माननीय उच्च न्यायालय ने स्थगन आदेश हटा लिया है। श्री बिन्द ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है वायदे के अनुसार भाजपा को भी इस मामले में पहल करना चाहिए। इस मौके पर रविकांत तिवारी, सुबेदार बिन्द, रमाकांत बिन्द, बुद्धुलाल व विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Blogger