Ads (728x90)

-बेटी के सकुशल वापसी को लेकर दर दर भटक रहा है पिता

मीरजापुर। सूबे में सत्ता परिर्वतन के बाद भी पुलिस प्रशासन के रवैये में बदलाव होता नहीं दिखलाई दे रहा है। कुछ थानों की पुलिस का रवैये अपराधों के रोक थाम और पीड़ितों को राहत पहुंचाने में मामले में आज भी जस का तस बना हुआ है। जिसका परिणाम यह है कि एक ओर जहां पुलिस प्रशासन एंटी रोमियों अभियान चलाकर मनचलों आदि को काबू करने का काम कर रहा है वहीं जिले के जिगना थाना अन्तर्गत काशी सरपती गांव निवासी चन्द्रजीत यादव ने जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौप अपनी 14 वर्षीया बेटी के सकुशल रिहाई की गुहार लगाई है। आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को गांव के ही कुछ लोगों ने साजिश के तहत बहला फुसला कर भगा ले गये है। जिनके खिलाफ जिगना थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। बताते चले कि काशी सरपती गांव निवासी चन्द्रजीत यादव की 14 वर्षीया पुत्री जो कक्षा 8 की छात्रा बताई जाती है को उसी के गांव निवासी जितेन्द्र कुमार उर्फ मिन्टर माझी 4 मार्च को बहला फुसला कर भगा ले गया है। जिसकी काफी खोजबीन की गयी लेकिन उसका आज तक कोई पता नहीं चल पाया है। थक हारकर परिजनो ने 9 मार्च को जिगना थाना में जितेन्द्र सहित कुल 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में आरोपित लोगो में से एक को पकड़ा भी था लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। इस मामले में कोई ठोस कार्यवाही न होने से आरोपी जहां खुलेआम घूम रहे है वही उसे बराबर खामोश होकर बैठ जाने की धमकी भी दे रहे है। पीड़ित चन्द्रजीत ने बेटी की सकुशल वापसी के लिए थाने का चक्कर लगाते लगाते थक हारकर परेशान हो उठा है। आरोप है कि पुलिस इस मामले में गंभीर होने के बजाय हिला हवाली कर रही है। जिससे आरोपियों के हौसले बुलन्द है। पीड़ित चन्द्रजीत ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए बेटी की सकुशल वापसी की मांग की है।

Post a Comment

Blogger