Ads (728x90)

उज्जैन।  पुलिस को कोटा में उसके होने की जानकारी लगी थी, लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से निकल गया, जिसे घेराबंदी कर श्यामगढ़ स्टेशन से पकड़ा गया। उससे पास मिले बैग से 10 लाख रुपए के आभूषण बरामद हुए हैं। हरियाणा के रोहतक की गैंग में छह सदस्य और भी शामिल हैं, जो फरार हैं पुलिस उन्हें तलाश रही है।
सोमवार को डीएसपी रेल रश्मी अग्रवाल दुबे, जीआरपी टीआई विपिन बाथम ने दो माह पहले बिलासपुर-बीकानेर में यात्री के लाखों के आभूषण चोरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया हरियाणा रोहतक निवासी नसीब सिंह पिता दयानंद सांसी सात लोगों की गैंग लेकर ट्रेन में चोरी करने निकलता था। कोटा में उसके होने की लोकेशन मिली थी, लेकिन टीम पहुंची तब तक वह निकल गया, जिसे श्यामगढ़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो से गिरफ्तार किया। आरोपी से लगभग 10 लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण बरामद हुए हैं। आरोपी से तीन लाख रुपए के आभूषण और जब्त किए जाना है। अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। उसके साथ गिरोह में शामिल प्रदीप सांसी, अनिल उर्फ बिट्टू, विनोद, जगदीश, राजबीर, सूबेसिंह सभी निवासी रोहतक हरियाणा शामिल है, जिन्हें भी पकडऩे के लिए एक टीम को हरियाणा रवाना किया जा रहा है।
ऐसे चुराए थे इंदौर की महिला के आभूषण
न्यू पलासिया इंदौर के चंदना अपार्टमेंट में रहने वाली नेहा पति विपुल ढाबरिया रायपुर में छोटी बहन पूर्वी की शादी से लौट रही थी। 21 जनवरी को बिलासपुर-बीकानेर के कोच ए-3 में नेहा अपनी बेटी के साथ सवार थी और 22 जनवरी की सुबह उज्जैन स्टेशन पर उतरने के लिए ट्रेन के दरवाजे के नजदीक खड़ी हो गई। इसी बीच नसीब व उसके साथी सामान के आसपास खड़े हो गए। महिला को लगा वे भी यात्री ही हैं। इनमें से नसीब ने वहां रखे आधा दर्जन बैग में सामान तलाशना शुरू किया। चंद मिनट में ट्रेन रुकने से पहले ही ज्वैलरी से भरा बैग गायब कर दिया। नेहा उज्जैन स्टेशन पर उतर गई वह इंदौर जाने के लिए पति विपुल की कार में सामान रखने लगी तब उसे बैग गायब होने का पता चला। नेहा के पति वाटर प्यूरी फायर का कारोबार करते हैं।
यह आभूषण बरामद
डायमंड जड़ा एक सोने का हार, हीरे जडि़त सोने के दो कंगन, हीरे लगा सोने का मंगलसूत्र, हीरे का हार, सात अंगूठी, चार सोने की चूड़ी, एक सोने का कड़ा, एक हार, पांच चेन।

Post a Comment

Blogger