मीरजापुर। चैत्र नवरात्र मेला जैसे-जैसे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है वैसे-वैसे ही भक्तों की भी भीड़ बढ़ती जा रही है। देश के कोने-कोने से मां के लिए भक्त यहां दर्शन के लिए आ रहे है। मंगलवार को अष्टमी के दिन अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही भीड़ रही। आम दर्शनार्थियों की भीड़ तो रही ही है। खास लोगों मसलन वीआईपी दर्शनार्थियों की भी कतार लगी रही। मंगलवार को वाराणसी के सेवापुरी विधान सभा से विधायक चुने गए तथा अपना दल विधानमंडल दल के नेता नीलरतन पटेल नीलू ने बेहद ही सादगी पूर्ण ढंग से आम दर्शनार्थियों की कतार में लग मां विंध्यवासिनी का दर्शन करते हुए मां का आर्शीवाद प्राप्त किया। इसी प्रकार अनुसूचित जन जाति आयोग के चेयरमैन राचरित्तर नेतराम ने भी अपने लाव लश्कर के साथ मां के धाम में मत्था टेक उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। दर्शन-पूजन के पश्चात विधायक नीलरतन पटेल नीलू व अनुसूचित जन जाति आयोग के चेयरमैन नेतराम ने मीरजापुर के नगर विधायक रत्नाकर मिश्र के आवास पर पहुंचे जहां मीडिया के लोगों से रूबरू हुए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी, अपना दल के नेता गिरधारी पटेल, दीपक कुमार सहित भाजपा और अपना दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहंे। इसके बाद सेवापुरी विधायक नगर के गिरधर चैराहा स्थित सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार मनीष सिंह मनु के आवास पर गए जहां हरीश कुमार, कमलेश जायसवाल, सन्तोष कुमार, इत्यादि प्रमुख ने विधायक का जोरदार ढंग से स्वागत किया। इस दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। जिनसे रूबरू होते हुए विधायक नीलरतन ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान पर कभी भी आंच नहीं आने दूंगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता और समर्थक ही उनकी पूंजी है जिनके लिए वह सदैव तत्पर रहेगें। उन्होंने सभी के प्रति आभार जताते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।
.
विधायक को विधायक ने कराया दर्शन-पूजन
मीरजापुर। कहते है इंसान की पहचान उसके कर्र्माे से होती है न की कपड़ों से ऐसा ही कुछ मंगलवार को देखने को मिला। हुआ यों कि मंगलवार को मां विध्यवासिनी के धाम में दर्शन-पूजन के लिए जहां भक्तों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी थी वहीं वीआईपी दर्शनार्थियों की भी भीड़ उमड़ी रही। मसलन सेवापुरी, वाराणसी के विधायक तथा अनुसूचित जन जाति आयोग के चेयरमैन भी दर्शन के लिए आये हुए थे। जिन्हें दर्शन-पूजन कराने का कार्य किसी और नहीं बल्कि मां विंध्यावासिनी धाम के तीर्थपुरोहित तथा नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कराया जिसे देख न केवल लोगों में खूब चर्चा रही बल्कि लोग उन्हें सराहते भी देखे गए। लोगों को कहते सुना गया कि व्यक्ति को अपने अच्छे कर्मो से न केवल पीछे हटना चाहिए और ना ही घबराना चाहिए।

Post a Comment
Blogger Facebook