Ads (728x90)

नवसारी पुलिस की निष्क्रियता से माल भरे वाहनों को लूटने वाले लुटेरे सक्रिय
 भिवंडी। एम हुसेन । भिवंडी पावरलूम उद्योग का मांचेस्टर माना जाता है यहां लगभग 8 लाख पावरलूम संचालित हैं, भिवंडी निर्मित कपडा डाईंग प्रोसेसिंग के लिए प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक कपडा गुजरात, राजस्थान आदि राज्यों में जाता है परंतु गुजरात के नवसारी क्षेत्र में माल भरे वाहनों को लूटने वाले लुटेरों की टोली की सक्रियता के परिणामस्वरूप दिनोदिन माल भरे वाहनों को लूटने में हो रही बढोतरी से व्यापारियों में भय का वातावरण निर्माण हुआ है, व्यापारी अपनी जान व माल के सुरक्षा की गुहार पुलिस अधिकारी, गुजरात के मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृह मंत्री से लगा रहे हैं।
गौरतलब है कि भिवंडी तालुका के अंजूरफाटा क्षेत्र स्थित मां करणी कार्गो (मूवर्स) कंपनी के ट्रक क्रमांक MH04 GU 9875 द्वारा 654 ताखा कपडा भर कर भिवंडी से सूरत के लिए रवाना हुआ था जिसे नवसारी क्षेत्र में ही अज्ञात लुटेरों ने वाहन को रोक कर चालक व परिचालक को मारपीट कर वाहन में भरे कपडे को लूटकर फरार हो गए। नवसारी पुलिस की निष्क्रियता के परिणामस्वरूप उक्त प्रकार की घटनाओं का घटित होना आमबात हो गई है जिससे कपडा व्यापारी भयभीत हैं। वहीं ट्रान्सपोर्ट मालिकों द्वारा मूकदर्शक बने रहने के कारण कपडा व्यापारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
कपडा व्यापारियों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त वाहन पूर्व माह दिनांक 18.2.017 को नारपोली क्षेत्र देवजीनगर स्थित एक ट्रांसपोर्ट गोदाम से 654 ताखा भरकर भिवंडी से सूरत के लिए रवाना हुआ था। यह माल भरा वाहन जैसे ही नवसारी स्थित टोल नाका पर पहुंचा और टोल का भुगतान करने के बाद जैसे ही आगे बढा कुछ दूर गई कि उसी समय दो अज्ञात व्यक्ति कार द्वारा वाहन के पास आए और चालक को धमकाते हुए वाहन को खटसूपा गावं की ओर ले गये और चालक को मारपीटकर वाहन से नीचे उतारकर भगा दिया और ग्रामीण क्षेत्रों की जनता ने वाहन में भरे कपड़े (ताखे)को मनमुताबिक लूटकर फरार हो गए। उक्त घटना की जानकारी कपडा व्यापारी राजू अग्रवाल को मिली इन्होने तुरंत नवसारी पुलिस को घटना की सूचना नवसारी पुलिस स्टेशन को दी परंतु वह कार्रवाई करने के अपेक्षा मूकदर्शक बनी हुई है जबकि इनके अथक प्रयास से नवसारी पुलिस ने 21. 2.017 को एफ आई आर भादवि 406,407,420,114 अंतर्गत दर्ज कर लिया है इस लूट प्रकरण की विस्तृत जांच पुउनि अर्जुन सिंह रोज व पुलिस ठाणे अमलदार नारायण तिवारी कर रहे हैं , जांच अधिकारियों को कपडा लूटते हुए विडियो शूटिंग व फोटो भी उपलब्ध कराया गया है । राजू अग्रवाल ने ज्ञापन देकर केंद्रीय गृह मंत्री, गुजरात के मुख्यमंत्री, पुलिस उच्च अधिकारियों को उक्त घटना से अवगत कराते हुए जान व माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है परंतु आज तक परिणाम शून्य है। कपडा व्यापारियों ने ट्रान्सपोर्ट मालिक मेघदान भाई तथा प्रवीण शरद शिंदे से संपर्क किया परंतु वह भी किसी प्रकार की कोई सहायता करने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं और न ही उनके द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई की गई । ऐसी परस्तिथि में कपडा व्यापारी स्वयं को असहाय महसूस कर रहे हैं और आर्थिक रूप से बर्बाद होने के कारण बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। व्यापारियों ने ट्रान्सपोर्ट मालिकों के विरुद्ध लापरवाही व धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त प्रकार की कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं और नुकसान केवल व्यापारियों को ही सहन करना पडता है। पुलिस द्वारा उक्त प्रकार की निष्क्रियता से लुटेरों के साथ आर्थिक व्यवहार करने व संरक्षण देने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Post a Comment

Blogger