Ads (728x90)


गाजीपुर । हिन्दुस्तान की आवाज । विशेष संवाददाता
 

जन जाति चेतना समाज (गाजीपुर) की तरफ से जन नायक स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विनोद खरवार के संयोजन में लंका मैदान में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया।


इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि सिक्किम के महामहिम राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपना जीवन देश और आदिवासी समाज के उत्थान में लगा दिया। हमको उनके आदर्शों पर चलकर देश और समाज को आगे बढ़ाने का काम करना है। हमारे देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एक आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया है। इससे आदिवासी समाज को पूरे विश्व में गौरव प्राप्त हुआ है। उनके प्रधान मंत्री कार्यकाल में देश तरक्की के रास्ते पर चल रहा है।

समारोह में डॉ संजय गोंड (भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष) मुन्ना खरवार (भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री)सूर्य कुमार गोंड (प्रदेश महामंत्री)प्रमोद खरवार(जिला अध्यक्ष)संजय खरवार(क्षेत्रीय महामंत्री गोरखपुर क्षेत्र)शिव कुमार खरवार (राही) (बनारस)रामनाथ खरवार(चंदौली)राघवेंद्र खरवार(बलिया) संत रविन्द्र दास खरवार के अलावा खरवार वेल्फेयर सोसायटी (दिल्ली) के मजींदर खरवार(राष्ट्रीय अध्यक्ष)अरविंद सिंह खरवार(राष्ट्रीय महामंत्री)हरेंद्र प्रसाद खरवार(राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष)अजय खरवार (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)राम बड़ाई खरवार(राष्ट्रीय संगठन मंत्री) डॉ देवेश खरवार डॉ पूनम खरवार,लक्ष्मण खरवार,बीरबल खरवार,गुलाल खरवार,त्रिपुरारी खरवार,शिवाजी खरवार, डब्लू खरवार,रामाश्रय खरवार,कृष्णा खरवार,जितेंद्र गोंड (कार्यालय प्रभारी लखनऊ) आदि मौजूद रहे।

समाज की तरफ से शाल श्रीफल और पुष्प माला देकर राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का सूत्र संचालन अजय खरवार तथा अध्यक्षता और सभी के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया कमलेश नारायण गोंड ने।और राष्ट्र गीत ,जन गण मन अधिनायक जय हे,से कार्यक्रम का समापन हुआ।

फोटो: कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger