Ads (728x90)


 मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज़ । मोहम्मद मुकीम शेख    

वरिष्ठपत्रकार,साहित्यकार,कवि और राजनेता,हिन्दी भाषियों के चहेते दिवंगत नेता डॉ राममनोहर त्रिपाठी की 91वीं जयंती के अवसर पर कुर्ला (प) अपने आवास पर गत वर्षों की भांती इस साल भी संगीतमय अखंड श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी,डॉ मंजू पांडेय और पूनम त्रिपाठी ने किया।


आरंभ में महाराष्ट्र राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उत्तर भारतीय नेता पारसनाथ तिवारी ने डॉ राममनोहर त्रिपाठी और मुन्नी देवी त्रिपाठी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान स्वामी अंजनीनंदनदास जी महाराज,महामृत्युंजय स्वामी,भाजपा विधायक राजहंस सिंह,उत्तर भारतीय संघ मुंबई अध्यक्ष संतोष आर एन सिंह,कांग्रेस के रत्नेश सिंह,संदीप शुक्ला,आचार्य पवन त्रिपाठी,आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली,समाज सेवी मनोज राजन नाथानी,अरविंद तिवारी,अंशुल पांडेय,अजीज खान,बाबू बतेली,अर्शद अमीर,अमरनाथ तिवारी,रामलाल मिश्रा,ठाकुर विजय सिंह,मंगल सिंह,मार्कंडे सिंह,वरिष्ठ पत्रकार विमल मिश्र,बृजमोहन पांडेय,अनिल तिवारी,आनंद मिश्रा,आदित्य दुबे,कपिलदेव खरवार,सुभाष गिरी,जालिन्दर कांबले,एस एन मिश्रा,तथा राजेश शर्मा,प्रमोद पांडेय,संतोष दुबे के अलावा त्रिपाठी परिवार को तमाम चाहने वालों ने अखंड रामायण पाठ में हिस्सा लेकर इस धार्मिक अनुष्ठान का लाभ लिया।  

पंडित अरुण पाठक और  पंडित आत्माराम दुबे,पुष्पेन्द्र गोस्वामी और उनकी पार्टी मधुर आवाज़ में  संगीतमय श्रीरामचरित मानस पाठ का गायन किया।रामायण पाठ के समापन पर पंडित अरुण पाठक ने यजमान अनुराग त्रिपाठी और पूनम त्रिपाठी के कर कामलों से हवन और पूजा पाठ सम्पन्न कराया।तत्पश्चात सैकड़ों आगंतुक अतिथियों ने भंडारा का महाप्रसाद ग्रहण किया।  

फोटो:-कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger