Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज़ । मोहम्मद मुकीम शेख  

वरिष्ठ साहित्यकार,प्रखर राजनेता एवं कर्मठ पत्रकार स्वर्गीय डॉ राममनोहर त्रिपाठी की 91वीं जयंती के अवसर पर डॉ राममनोहर त्रिपाठी फाउंडेशन के अध्यक्ष,पूर्व मंत्री तथा महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस के कार्याध्यक्ष मोहम्मद आरिफ नसीम खान की ओर से असल्फा स्थित डॉ राममनोहर त्रिपाठी सभागार में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भाव-पूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। 


इस मौके पर गरीब और जरुरतमंद लोगों के लिए मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें सैकड़ों लोगों के आंखों की जाँच कर मोहम्मद आरिफ नसीम खान के हाथों मुफ्त चष्मा वितरण किया गया।

इस अवसर पर स्वर्गीय डाॅ. राममनोहर त्रिपाठी के चिरंजीव वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी,रामलीला महोत्सव समिती के अध्यक्ष,सुनील दुबे,मुंबई काँग्रेस उपाध्यक्ष शरीफ खान,मुंबई कॉंग्रेस महासचिव प्रभाकर जावकर,भरत सिंह,विद्यापती राय,अनिल चौरसिया,नफीस खान,विद्रोही महाराज,चंद्रभान चौबे,विनोद सिंह,राजू श्रीवास्तव,जगदीश मिश्रा,सुनील सिंह,बल्ले सिंह,गणेश चव्हाण,माया खोत,प्रदीप शहा,जमाल खान,हैदर अली शेख,अशोक पोळ,सईद खान,कमल जोशी,असलम खान,नितीन पवार,रामभाऊ गजाकोश,कमालुद्दीन अंसारी,अशोक दुबे,विनोद पांडे,पांडुरंग दरवेश,अजय सिंह, इरफान खान,राकेश सिंह,आरजू रिजवी,रामविलास पाठक,सुरज गिरी,प्रभात शाहू,महिलाओ में दमयंती ठक्कर,रिटा सिंह,सीता दुबे,राधिका पवार,मीना भालेराव,वनिता मुलीक,रुकसाना खान,भारती जयसवाल के अलावा सैकड़ों लोगों ने डॉ राममनोहर त्रिपाठी की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनकी पवित्र स्मृति का अभिवादन किया।

फोटो:-कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger