Ads (728x90)

मुंबई | हिन्दुस्तान की आवाज | मोहम्मद मुकीम में 

अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान सांसद राहुल गांधी के भारत जोड़ो पदयात्रा से देश में एक अलग तरह का माहौल बन रहा है।

उपरोक्त बातें मुंबई कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ दिनेश हेगड़े ने अपने चेंबूर के सुप्रसिद्ध हेगड़े हॉस्पिटल और नर्सिंग होम में कुछ स्थानिक पत्रकारों से चाय पर चर्चा के दरम्यान कही।

श्रीहेगड़े ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस के धुर विरोधी लोग जिस राहुल गाँधी को पप्पू कहते फिर रहे थे।आज  वो सब के सब विरोधी लोग घबरा गए हैं।इसलिये कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो पदयात्रा में उनके और उनके विचारों के साथ हजारों और लाखों लोग कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।आज के वर्तमान दौर में देश और विदेश में भी केवल एक ही नाम की चर्चा है। जिसका नाम राहुल गांधी है।जो नरेन्द्र भाई मोदी और अमित शाह से नही डरता है।

उन्होनें राष्ट्रीय कांग्रेस की 138वीं जयंती के अवसर पर मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य अशोक भाई जगताप और कार्याध्यक्ष व पूर्व विधायक चरण सिंह सप्रा के संयोजन में सोमैया मैदान में आयोजित सभा की सफलता के लिये पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,राष्ट्रीय महासचिव के सी वेनू गोपाल  महाराष्ट्र व मुंबई प्रभारी एच के पाटिल,राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढी,कन्हैया कुमार और मुंबई कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त कर उन्हें हार्दिक बधाई दी।

इस मौके पर डॉ भानुप्रताप तिवारी,डॉ वाय ए सिद्दिकी,डॉ विनोद बरई,डॉ पी सी गुप्ता,डॉ संजय मोकल,सिस्टर विद्या, सोनम,तेजश्विनी,मोनिका,सविता,राहुल,जगदीश के साथ हास्पीटल के सभी स्टाफ के लोग चाय पार्टी में शामिल थे।

फोटो:-कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger