Ads (728x90)

 


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान सांसद राहुल गांधी के भारत जोड़ो पदयात्रा में महाराष्ट्र के नादेड में मुंबई रोजगार एवं स्वयंम रोजगार सेल के महासचिव तथा ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ सत्तार खान भी शामिल थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश के साथ डॉ सत्तार खान भी पदयात्रा के दौरान फोटो में दिखाई दे रहे हैं।

खबर लिखे जाने तक राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो पदयात्रा में अशोक चव्हाण,संजय निरूपम,मोहम्मद आरिफ नसीम खान,बी वी श्रीनिवासन,योगेन्द्र यादव,कन्हैया कुमार,विश्वजीत कदम,अब्राहम रॉयमनी,मुस्ताक खान,समीर अख्तर,सज्जाद शेख,जाकिर मुर्सल,नासीर अली,अकिल भाई,विनोद जैन,समीर पटेल भी शामिल थे।

प्रस्तुति:--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger