Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख

मुंबई कांग्रेस कमेटी चेंबूर तालुका स्लम सेल के अध्यक्ष युवा समाज सेवक निलेश श्याम नानचे ने घाटला के प्रीति अपार्टमेंट अपने आवास पर प्रथम वर्ष गणपति बप्पा की आकर्षक प्रतिमा की स्थापना किया है।जिसकी झांकी और सजावट अथर्व निलेश नानचे ने किया है।


भोजपुरी सिनेमा के कलाकार और गायक धर्मेन्द्र खरवार के गाये गीत,श्रीसिद्धिविनायक तेरी महिमा है अपार,को विश्व की नम्बर वन संगीत कम्पनी टी सिरिज ने रिलीज किया है। 

इस गीत ने अपने प्रदर्शन के पहले दिन ही सफलता के सारे रेकार्ड तोड़ दिया है।वरिष्ठ पत्रकार कपिलदेव खरवार ने इस गीत को लिखकर संगीत से सजाकर गणेश भक्तों को सुनने के लायक बना दिया है। 

इसी से प्रभावित होकर गणेश भक्त निलेश श्याम नानचे ने धर्मेन्द्र खरवार को शाल और श्रीफल देकर उनका होसला बढ़ाया।

तत्पश्चात स्वाती निलेश नानचे,तन्मयी नानचे ने गणपति बप्पा की आरती किया।

सुनील कुकरेजा(कुकरेजा बिल्डर्स)पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायिका वर्षा गायकवाड़,राकापा नेता रविन्द्र पवार,मुंबई कांग्रेस महासचिव तुषार गायकवाड़,मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह,मंगल सिंह, राजीव त्रिपाठी,पंडित शिवहर्ष महाराज के अलावा सैकडों गणेश भक्तों ने गणपति बप्पा का दर्शन लेकर पूजा का महाप्रसाद ग्रहणकिया। 

2 सितम्बर को रात्रि के 8 बजे घाटला गणपति तालाब में बाजे गाजे के साथ मूर्ति का विसर्जन किया जायेगा।

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger