Ads (728x90)

 

मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

भाजपा की केंद्र सरकार के शासनकाल में रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बेतहासा बढोतरी के खिलाफ मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक भाई जगताप ने तो मोर्चा ही खोल दिया है।महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अनीशा बगुल के मार्गदर्शन में ईशान्य मुंबई जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना पाटिल के साथ शिवाजी नगर विधान सभा कांग्रेस जनसम्पर्क कार्यालय के सामने महंगाई के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन किया।


इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए रीना पाटिल ने कहा कि भाजपा ने 15 लाख हर व्यक्ति के खाते में डालने और अच्छे दिन का झुठा वादा कर के केंद्र की सत्ता पर कब्जा जमा लिया है।आज महंगाई की मार से देश के गरीबों का जीना दूभर हो गया है।उन्होंने प्रदर्शन स्थल के पास ठेला गाड़ी पर बिक रहे साग सब्जी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि हमारे कांग्रेस के  मनमोहन सिंह की सरकार के जमाने में साग सब्जी कितने सस्ते दामों पर बिक रहे थे।आज महंगाई के कारण गरीब और सामान्य लोगों की थाली से सब्जी गायब हो गया है।इसलिये अब तो घरेलू गैस सिलेंडर के साथ सब्जी भाजी भी कांग्रेस के महंगाई विरोधी आंदोलन में शामिल हो गया है।महिला कांग्रेस की तरफ से जिला के सभी वार्ड में महंगाई के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।


मोर्चा में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना पाटिल,जिला महिला कांग्रेस सचिव गुलशनबी खान, तालुका अध्यक्ष अखतरु शाह,छाया कांबले,सायरा बानो ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस सेवादल के अतिरिक्त मुख्य संगठक मोहम्मद मुकीम शेख,जिला महासचिव सज्जाद शेख,मुस्ताक पतरेवाला के अलावा जिला महिला कांग्रेस की तमाम महिला पदाधिकारी शामिल थे।

उल्लेखनीय बात तो यह है कि कांग्रेस देश में बढ़ रही महंगाई के लिये मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है।और घरेलू गैस सिलेंडर खुद अपनी सफाई में कह रहा है कि,मैं खुद महंगा नही हुआ मुझे मोदी ने महंगा किया है। 

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger