Ads (728x90)

मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई का उपनगर चेंबूर गोवंडी के जानेमाने समाज सेवक और मुंबई कांग्रेस कमेटी रोजगार एवं स्वयंम रोजगार सेल के महासचिव तथा ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ सत्तार खान को विशेष कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।

 इसके लिए डॉ सत्तार खान ने मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व एमएलसी अशोक भाई जगताप कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा मुंबई कांग्रेस के महासचिव वसीम जावेद खान पूर्व मंत्री वर्षा एकनाथ गायकवाड़ का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। 

मुंबई कांग्रेस महासचिव तुषार गायकवाड़,मुंबई कांग्रेस रोजगार एवं स्वयंम रोजगार सेल अध्यक्ष जयवंत लोखंडे,ईशान्य मुंबई जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना पाटिल,ईशान्य मुंबई जिला सेवादल अतिरिक्त मुख्य संगठक मोहम्मद मुकीम शेख,जिला महिला सचिव गुलशनबी खान,तालुका अध्यक्ष अखतरु शाह,छाया कांबले,वार्ड अध्यक्ष सायरा बानो, सुधाकर कांबले,जमीर ताम्बोली,नसीम सिद्दिकी,वसंत कुंभार,जालिन्दर कांबले,अजीज खान,अकबर अली,सुनीता जैसवार,सैयद मेहबूब,बलवन्त चंदन शिवे,प्रधानाचार्य हलीमा फ़ानीबंद के अलावा राजनैतिक,सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं के कई गणमान्य लोगों ने डॉ सत्तार खान को उनके जनसम्पर्क कार्यालय गायकवाड़ नगर गोवंडी में गुलदस्ता देकर उन्हेंं हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। 

उल्लेखनीय बात यह है कि डॉ सत्तार खान मानखुर्द शिवाजी नगर विधान सभा और अणुशक्ति नगर विधान सभा में लगभग 30 /  32 सालों से राजनीतिक और सामजिक स्तर पर लोगों की सेवा करने का काम कर रहे हैं।इनकी सामाजिक गतिविधियों के चलते ही इनको महाराष्ट्र सरकार ने विशेष कार्यकारी अधिकारी नियुक्त कर इनका सामाजिक स्तर उंचा उठाने का काम किया है।

प्रस्तुति कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger