Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

देश में जबसे भाजपा की सरकार आई है तभी से महंगाई डायन भी आई है।आप यूं भी कह सकते हैं कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने ही उसको अपने साथ लेकर आई है।

उपरोक्त बातें महाराष्ट्र कांग्रेस के महासचिव और श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के विश्वस्त सर्वश्री राजाराम देशमुख ने दादर के तिलक भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा।उन्होंने यह भी कहा कि पूरे देश में महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आज आम आदमी का जीना कठिन हो गया है।पैट्रोल और डीजल के भाव बढ़ने से आम आदमी के रोज की जरुरत की सभी चीजों के दाम हर रोज आसमान छूने लगे हैं।यही कारण है कि आज आम आदमी का जीना दूभर हो गया है।कांग्रेस के शासनकाल में इतनी महंगाई नही थी।इसलिये सामान्य आदमी भी अपना और अपने परिवार का सही ढंग से खर्च उठा लेता था।लेकिन आज महंगाई ने आम आदमी की कमर ही तोड़ कर रख दिया है।

केन्द्र से भाजपा की सरकार को हटाने और देश से महंगाई को भगाने के लिए कांग्रेस हाई कमान ने देश भर में भाजपा और महंगाई के विरुद्ध अभियान छेड़ दिया है।महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण महाराष्ट्र और मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक भाई जगताप के सूचना पर मुंबई में आये दिन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।कांग्रेस को इसका भारी जनसमर्थन और सकारात्मक प्रतिसाद भी मिल रहा है ।

 उल्लेखनीय बात यह है कि इसी संदर्भ में अभी हाल ही में दादर रेल्वे स्थानक पूर्व में मुंबई कांग्रेस की तरफ से धरना प्रदर्शन का आयोजन  किया गया था।जिसमें प्रमुख रूप से महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्याध्यक्ष व पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे अशोक भाई जगताप चरण सिंह सप्रा वीरेंद्र बक्शी, मधु चव्हाण, संदेश कोंडविलकर, संदीप शुक्ला, प्रेमबहादुर पप्पू सिंह, भूषण पाटील, लक्ष्मण कोठारी, संजय ओझा, अवनीश सिंह, हुकमराज मेहता, दीपक सिशोदे, एन के कांबले, राकेश पांडेय, नगर सेविका संगीता हंडोरे, ठाकुर विजय सिंह, राजदेव यादव, हरिश्चंद विचारे, विजय कांबले किरण गायकवाड़, रवि रस्तोगी लक्ष्मण, कालखेर राजेन्द्र राजू नगराले हर्ष महाराज रामलाल मिश्रा प्रसाद विश्वकर्मा सतिश दुबे पूर्वी पटेल रोशना शाह वर्षा पारधे किरण आल्टे हसीना कुरेशी रेशमा अंसारी सिरिन सैयद आदि शामिल थे। 

गिरगांव चौपाटी में आयोजित किया गया धरना प्रदर्शन में नाना पटोले मंत्री बाला साहब थोरात नितिन राऊत पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान चंद्रकांत हंडोरे महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव और श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के विश्वस्त सर्वश्री राजाराम देशमुख मुनाफ हकीम यशवंत सिंह आनंद यादव के अलावा कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाया।

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger