Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

मुंबई कांग्रेस प्रतिनिधि और मानखुर्द के समाज सेवक सुनील येवले ने शिवाजी नगर के गीता विकास हाल समाज कल्याण केन्द्र में संविधान के रास्ते इस नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसका उद्घाटन महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व समाज कल्याण विभाग मंत्री चन्द्रकांत हंडोरे ने फीता काट कर किया।


श्री हंडोरे ने कार्यक्रम में आये हुए सैकडों लोगों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ बाबा साहेब आम्बेडकर ने 26 जनवरी 1949 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू  को देश का संविधान सौंपा था।इसके उपरांत 26 जनवरी 1950 को प्रजासत्ताक दिन की घोषणा की गई।इस दिन को हम गणतंत्र दिवस के रुप में एक त्योहार की तरह हर्षोल्लास पूर्वक गत 73 वर्षों से मनाते आ रहे हैं।

मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्लम बोर्ड चेयरमैन और वकील युसुफ अब्राहनी ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज में लोगों को उनके अधिकार और कर्तव्य की जानकारी देने के लिये समय समय पर संविधान पर सार्वजनिक रुप में चर्चा सेमिनार का आयोजन किया जाना चाहिए।ताकि सामान्य आदमी को भी उसके संवैधानिक अधिकारों के बारे में जानकारी मिल सके।उन्होंने इस जनहित कार्यक्रम के आयोजन के लिये सुनील येवले की सराहना करते हुए कहा कि अगली बार जब भी संविधान पर चर्चा का आयोजन किया जाय तब सभी समाज के लोगों को आमंत्रित किया जाना चाहिए।

इस मौके पर मुंबई कांग्रेस रोजगार एवं स्वयंम रोजगार सेल अध्यक्ष तथा ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ सत्तार खान महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेशचन्द्र राजहंस वकील राजीव रोटे रमेश सालवे अख्तर खान जितेन्द्र खैरे गफूर खान आदि ने भी भारतीय संविधान और उसकी आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम में विनोद जैन मुश्ताक काजी अनिल पटेल सज्जाद शेख अख्तरुनिस्सा शहा गंगोत्री रतुडी  के अलावा स्थानिक सैकडों महत्वपूर्ण लोगों ने हिस्सा लेकर संविधान के रास्ते सेमिनार को सफल बनाया।इसमें भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं और पुरुषों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराया।

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र राज्य महाविकास आघाडी सरकार की स्कूली शिक्षा मंत्री प्राध्यापिका वर्षा एकनाथ गायकवाड़ के सौजन्य से सैकडों महत्वपूर्ण लोगों को मुफ्त संविधान की पुस्तकें वितरित किया गया।सामजिक दुरी कोरोना के नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।आरम्भ में प्रमुख मार्गदर्शक सुरेशचंद्र राजहंस ने डॉ बाबा साहेब आम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और चन्द्रकांत हंडोरे ने दीप प्रज्वलित कर चर्चा सत्र का उद्घाटन किया।

समापन पर डॉ सत्तार खान ने सुरेशचंद्र राजहंस चन्द्रकांत हंडोरे युसुफ अब्राहनी और चर्चा में शामिल सभी गणमान्य लोगों का दिल से आभार व्यक्त किया।     

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger