Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

केन्द्रीय समाज कल्याण विभाग मंत्री और आरपीआई के संस्थापक अध्यक्ष रामदास आठवाले राष्ट्रीय राजनीत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।घड़ी की सुई की तरह पुरे देश में घूमते रहते हैं।आज मुंबई तो कल दिल्ली फिर पता नहीं लगता यूपी से कब आसाम चले गये। 


उपरोक्त बातें मुंबई भाजपा उत्तर मुंबई जिला के सबसे लोकप्रिय सांसद गोपाल शेट्टी ने प्रबोधनकार ठाकरे सभागृह बोरीवली में आरपीआई के उत्तर मुंबई जिला अध्यक्ष हरिहर यादव के संयोजन में आयोजित कार्यकर्ता मेलावा को माईक पर सम्बोधित करते हुए कहा। 

श्रीशेट्टी ने आगे यह भी कहा कि आरपीआई और भाजपा के बिच में उच्च किस्म का फेबिकोल है।इसलिये निकट भविष्य में इस गठबंधन के टूटने का कोई खतरा नहीं है।मुझे यह बात सार्वजनिक रूप से कहने में जरा भी संकोच नहीं की इस गठबंधन से भाजपा को पुरे देश में फायदा हुआ है।आज नरेंद्र मोदी देश के भविष्य को लेकर जिस तरह से चिंतित हो कर दिन के आठों पहर सोचते रहते हैं।ऐसे में उनके चेहरे पर मुस्कुराहट लाना हर किसी के बस की बात नहीं है।लेकिन संसद में इनकी स्वरचित कविता से नरेंद्र मोदी को कईयों बार खुलकर हँसते हुए पुरे देश ने देखा है। 

सभा के आरम्भ में आरपीआई मुंबई अध्यक्ष गौतम सोनावणे ने अपने भाषण में जो शंका व्यक्त किया था।उसके जवाब में गोपाल शेट्टी ने कहा कि युति में जिसको भी पार्टी का अधिकृत उमेदवार बनाया जायेगा।उसकी जीत पक्की करना हम सभी की जिम्मेदारी होगी।

रामदास आठवले को मंच पर पहली बार बेहद गम्भीर मुद्रा में देखा गया।इसका राज उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के समक्ष एक एक कर खोलकर रख दिया।इतने भारी भरकम सभागृह में महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति केवल 1 प्रतिशत देखकर उनका मन खिन्न हो गया।और अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को खुले शब्दों में कहा कि आगे से ध्यान रखना जरुरी है कि मनपा चुनाव में कोई देर नही है।पार्टी में अभी और आज से ही महिलाओं को जोड़ने का काम शुरु हो।सरकार के महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के नियम का पालन हो।इसका फायदा हमको महिलाओं को देना होगा।जब पार्टी फेरी वाले,टैक्सी और रिक्शावालों के लिए संघर्ष कर रही है तो उनको भी अपने साथ लेना होगा।इससे सबका साथ और सबका विकास का मोदी का दिया नारा सफल होगा।

आरपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णमिलन शुक्ल ने मंच पर अपने स्वागत से प्रफुल्लित हो कर मुंबई के उत्तर भारतीय समाज से अपील करते हुए कहा कि मुझ जैसे एक उत्तर भारतीय ब्राह्मण समाज के व्यक्ति को इतना मान सम्मान मिलता है।आप सभी एक बार हमारे संघर्ष नायक रामदास आठवले के साथ आकर देखें।आपको जो किसी ने भी नहीं दिया है वह सब आपको आरपीआई में मिलेगा।हम इसका विस्तार उत्तर प्रदेश में भी कर रहे हैं।आगामी 7 जनवरी को लखनऊ में आरपीआई की एक  सभा का आयोजन किया जा रहा है। 

विधायिका भाजपा मनीषा चौधरी,गौतम सोनवणे विधान सभा विरोधी पक्ष नेता प्रवीण दरेकर,चिंतामणि माली,युवा नेता रमेश गायकवाड़,मोहन चौहान ने भी सभा में अपने विचार व्यक्त किये।

महाराष्ट्र उपाध्यक्ष विलाश तायडे,सिद्धार्थ कसारे,अर्जुन गुप्ता,रमेश गौड,आशीष सिंह,अशोक यादव,ओमप्रकाश यादव,श्याम पासी,सुशील सोनकर निरीक्षक कमलेश यादव के अलावा पार्टी के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ताओं ने मेलावा में भाग ले कर उसे सफल बनाया।

आर्केस्ट्रा अशोक निकालजे और उनकी टीम ने भीम गीत से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।रमेश गायकवाड़ का लिखा गीत,संसद में आठवले जी आये और मोदी जी मुस्कराये।को लोगों ने खुब पसंद किया।

सभा की अध्यक्षता और स्वागत हरिहर यादव सूत्र संचालन रमेश गायकवाड़ तथा गौतम सोनावणे ने सभी के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger