Ads (728x90)

 



मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख

देश के अन्नदाता किसानों की मांग को लेकर आज देश भर में उनके समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ देश व्यापी आंदोलन बंद का ऐलान किया गया था।


इसी संदर्भ में सायन सर्कल पर मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष और धारावी के बहुत ही लोकप्रिय नगर सेवक हाजी बब्बू खान ने जोरदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार किसानों का दर्द समझने को तैयार नहीं है और किसान धरना प्रदर्शन करने पर तुले हुए हैं।केंद्र की गलत नीतियों से किसानों का शोषण किया जाएगा।इसलिए किसान धरना और प्रदर्शन से सरकार को उनकी मांगे मनवाने के लिए बाध्य कर रहे हैं।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप और कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा ने मुंबई बंद करने के लिए निर्देश दिया था।हमने अपने मुंबई के सभी पदाधिकारियों को लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।हमारे युवा नेता राहुल गांधी किसानों के समर्थन में बार बार बोल रहे है।कांग्रेस हमेशा ही गरीबों का हमदर्द रही है।

इस मौके पर पूर्व सांसद हुसैन दलवाई दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हुकमराज मेहता,नगर सेविका गंगा कुणाल माने,नगर सेविका पुष्पा कोली मामी मुंबई कांग्रेस महासचिव महेंद्र मुंगेकर,राकेश पाण्डेय,प्रेम बहादुर सिंह जिला कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी,सुभाष भलेराव,ठाकुर विजय सिंह,दीपक वाघ,सोनू शाह,सतीश शाह,आजम लब्बई के अलावा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger