Ads (728x90)

 

मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

उमराव जान हिंदी की सुपर हिट फिल्म का सुपरडूपर हिट गीत, कुछ भी नहीं है मुश्किल अगर ठान लिजिए,दिल चीज क्या है आप मेरी -------। 

इस बेहद लोकप्रिय गीत में एक बड़ा संदेश छुपा हुआ है।वह यह है कि काम चाहे कितना भी कठिन हो आदमी अगर उसको करने के लिए मन में संकल्प कर ले तब तो उसको हर हाल में सफलता मिलना ही है।


मुंबई और महाराष्ट्र में कांग्रेस को पहले की तरह लोकप्रिय बनाना है तो उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस संकल्प के साथ आवाम के सामने जाना होगा कि कांग्रेस के लिए लोगों के दिलों में जगह बनाकर ही दम लेना है।यदि कांग्रेस का पुराना वैभव लौटाने पर कांग्रेसी तूल जाएं तो यह कोई बहुत मुश्किल काम नही है।


भीम शक्ति संगठन मुंबई सचिव जगदीप कांबले के जन्मदिन पर घाटला खारदेव नगर में

उनके आवास पर दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी से मुंबई स्टार न्यूज टूडे के संवाददाता से हुई बातचीत से यह जानकारी मिली की महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्याध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व समाज कल्याण विभाग मंत्री चंद्रकांत हंडोरे

महाराष्ट्र के दौरे पर नागपुर गए हुए हैं।लेकिन उनके मार्गदर्शन में नगर सेविका संगीता हंडोरे वार्ड अध्यक्ष किरण गायकवाड़,प्रज्योति हंडोरे की देखरेख में पीएल लोखंडे मार्ग डॉ बाबा साहेब आंबेडकर कालेज के ग्रांड नालंदा हाल में वैक्सिन का शिविर आयोजित किया गया है। कोठारी ने यह भी कहा कि चंद्रकांत हंडोरे कांग्रेस के एक ऐसा नेता हैं जिन्होंने मुंबई के अलावा सम्पूर्ण महाराष्ट्र में दौरा कर आवाम की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष नाना पटोले के साथ इन्होंने सामंजस्य स्थापित कर लिया है। जहां मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप और कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा ने निरंतर सामाजिक कामों से मुंबई में अपनी बढ़त बना रखी है।वहीं नाना पटोले और चंद्रकांत हंडोरे ने अपनी मेहनत और संघर्ष के बल पर महाराष्ट्र में कांग्रेस का झंडा ऊंचा कर दिया है।इन दोनों के मैदान में उतरने से कांग्रेस में एक नई जान आ गई हैं।मुंबई और महाराष्ट्र के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। इसका फायदा कांग्रेस को आने वाले मुंबई मनपा चुनाव में जरूर मिलेगा।  

वार्ड अध्यक्ष संभाजी लोखंडे वार्ड महिला अध्यक्षा रेखा सावंत,राजेंद्र राजू नगराले,सुशील जाधव,कविता कांबले,रेखा पवार से बातचीत के दौरान बर्थडे ब्वॉय जगदीप कांबले को नागपुर से मोबाईल फोन पर चंद्रकांत हंडोरे ने जन्मदिन की बधाई दी।

चंद्रकांत हंडोरे से जन्मदिन पर आशीर्वाद मिलने से बेहद खुश जगदीप कांबले के मुंह से स्वाभाविक रूप से निकल गया।

वाह क्या बात है नेता हो तो चंद्रकांत हंडोरे जैसा।

मैं आज का जन्मदिन जीवन भर भुला नहीं सकूंगा।क्यों कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को  आज मेरे नेता ने नागपुर से अपना आशीर्वाद दिया है।

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger