Ads (728x90)


 मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

केंद्र की भाजपा सरकार के गलत नीतियों के कारण देश की जनता बेतहासा बढ़ती हुई महंगाई से त्रस्त हो गई है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली की तरफ से घरेलू गैस सिलेंडर,पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि के लिए भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ सम्पूर्ण देश भर में धरना और प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है।


इसी कड़ी में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप और कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा ने 7 जुलाई से 17 जुलाई तक मुंबई के 227 वार्डों में धरना और प्रदर्शन करने का निर्देश दिया है।

मुंबई कांग्रेस की सूचना पर मुंबई कांग्रेस कोषाध्यक्ष भूषण पाटिल के मार्गदर्शन में उत्तर मुंबई महिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से बोरीवली पश्चिम गोराई सेक्टर1और सेक्टर 2 में घरेलू गैस सिलेंडर और पेट्रोल, डीजल की महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

भूषण पाटिल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल की महंगाई को लेकर देश की सत्ता पर कब्जा कर लिया। आज उसकी कीमत आसमान छूना शुरू कर दिया है। उपर से इनका नारा है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ।लोगों के पास उनके बच्चों के स्कूल कालेज की फीस भरने के लिए पैसे नहीं है।अबतक तो देश के गरीब लोग ही महंगाई से परेशान थे।लेकिन अब तो मध्यम वर्ग के लोगों को इस महंगाई ने बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।आज भाजपा के नेता कहां गुम हो गए है उनका कुछ अतापता नही चल रहा है। कोरोना जैसी भयानक बीमारी का लोग सामना कर रहे हैं।ऊपर से बेतहसा महंगाई की मार बेरोजगारी ने उनका जीना दुभर कर रखा है।केंद्र की मोदी सरकार को देश के गरीबों से कोई लेना देना नही है।अगली बार के चुनाव में जनता इनको सबक जरूर सिखाएगी। कांग्रेसियों ने मोदी सरकार हाय हाय और भाजपा सरकार चले जाओ का नारा देकर लोगों का ध्यान कांग्रेस के झंडे की तरफ आकर्षित किया।

इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक सूत्रालय,मुंबई कांग्रेस सचिव राजेश शेट्टी,राजेश निर्मल,मनोज शेट्टी,सदा चव्हाण स्थानिक नगर सेविका स्वेता कोरगावकर महिला जिला अध्यक्ष प्रगति राणे के अलावा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता महंगाई विरोधी प्रदर्शन में शामिल थे।

समापन पर भूषण पाटिल ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger