Ads (728x90)

 


मुंबई / हिन्दुस्तान की आवाज / मोहम्मद मुकीम शेख

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप के सूचना पर उत्तर मुंबई युवक कांग्रेस की तरफ से बोरीवली पश्चिम में महंगाई के विरोध में एक साइकिल रैली निकाली गई।


इस रैली में शामिल सैकड़ों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अशोक भाई जगताप ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र भाई मोदी को जब से दिल्ली की कुर्सी मिली है तब से वो केवल अंबानी और अडानी के हित की बात कर रहे हैं।उनको तो पूंजीपतिओ के अलावा देश में कहीं कोई गरीब आदमी दिखाई ही नहीं देता है। आज तक उन्होंने कभी देश के गरीबों की कोई बात नहीं किया। आज पूरे देश में कांग्रेस गरीबों के हित के लिए धरना और प्रदर्शन कर रही है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी देश के गरीबों की बात कर रहे हैं।उनके बारे में रातदिन सोच रहे हैं।कांग्रेस सड़क से संसद भवन तक गरीबों के पक्ष में आंदोलन कर रही है।

घरेलू गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल मोबिल आयल के अलावा जीवन आवश्यक सामग्री सब्जी भाजी की कीमत बेहिसाब बढ़ रहा है। देश का गरीब बेबस और लाचार हो गया है।लेकिन कांग्रेस गरीबों के साथ पहले भी थी और आज भी है ओर आगे भी रहेगी।

रैली बोरीवली पश्चिम के इंद्रप्रस्थ मॉल से शुरू होकर एन एम कालेज से मालाड पश्चिम तक निकाली गई। इस मौके पर अशोक भाई जगताप के साथ मुंबई कांग्रेस कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा मुंबई कांग्रेस महासचिव संदेश कोंडविलकर मुंबई कांग्रेस कोषाध्यक्ष भूषण पाटिल मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक सूत्रालय मुंबई महिला कांग्रेस अध्यक्षा अजंता यादव उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस कार्याध्यक्ष व नगर सेवक राजपति यादव उत्तर मुंबई महिला कांग्रेस अध्यक्षा प्रगति राणे मुंबई कांग्रेस महासचिव राजेश कोटियान,प्रेमबहादुर सिंह मुंबई कांग्रेस सचिव मनोज नायर,सदा चव्हाण,कमलेश शेट्टी,राजेश निर्मल उत्तर मुंबई जिला युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रशांत गायकवाड़ के अलावा कांग्रेस के कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता साइकिल रैली में शामिल थे।

रैली के समापन पर भूषण पाटिल ने सभी नेता और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार जताया।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger