Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

कांग्रेस आला कमान दिल्ली की तरफ देश में बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने का निर्देश दिया गया है।

उसी आदेश के ऊपर सम्पूर्ण देश में कांग्रेस की तरफ से महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप के निर्देश पर मुंबई के 227 वार्डों में घरेलू गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल मोबिल आयल के दामों में भारी वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।

उपरोक्त बातें प्रभाग विभाग क्रमांक 173 की तरफ से सायन कोलीवाडा प्रतीक्षा नगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल मुंबई कांग्रेस महासचिव संदीप शुक्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा।उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप ने सार्वजनिक तौर पर आगामी मनपा चुनाव 2022 में सभी 227 वार्डों में कांग्रेस का उम्मीदवार उतरने का ऐलान किया है।इस आंदोलन से मुंबई में कांग्रेस का संगठन मजबूत होगा।मनपा चुनाव में इसका सीधा लाभ कांग्रेस के उम्मीदवारों को मिलेगा।अशोक भाई जगताप और मुंबई कांग्रेस कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा और स्कूली शिक्षा विभाग मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने अपनी सक्रियता से मुंबई कांग्रेस में जान डाल दिया है।महंगाई विरोधी अभियान को मुंबई की जनता की तरफ से कांग्रेस को भारी समर्थन मिल रहा है।इसलिए कि मुंबई की जनता महंगाई से आज़ीज़ आ गई है। केंद्र की मोदी सरकार आम आदमी की आवाज दबा रही है और कांग्रेस अशोक भाई जगताप के नेतृत्व में आम आदमी की आवाज जनहित में मुंबई की सड़कों पर बुलंद कर रही है।

इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप मुंबई कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश कुमार यादव मुंबई कांग्रेस कोषाध्यक्ष भूषण पाटिल,मुंबई कांग्रेस महासचिव तुषार गायकवाड़,मुंबई कांग्रेस महासचिव संदीप शुक्ला,मनपा विरोधी पक्ष नेता रवि राजा, दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हुकमराज मेहता,जिला कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी जिला कार्याध्यक्ष कचरू यादव,राजू भाई ठक्कर,स्लम सेल जिला अध्यक्ष दीपक वाघ वार्ड 173अध्यक्ष सखाराम सावंत,सुधाकर मच्छा,सुभाष पिसाल,नवीन कुमार गायकवाड़,सुभाष पाठक,रीना प्रजापति,स्मिता पाटिल, पुष्पा कोटियन, स्वर्णा शिंदे,सिब्बल मानेंजिस,छाया खंडागले के अलावा कांग्रेस के कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल थे।

समापन पर हुकमराज मेहता ने सभी नेता और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार जताया।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger