Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

सम्पूर्ण देश को मालूम है कांग्रेस जो बोलती है वह कर के दिखाती है।आज कोरोना के कारण लोगों को खाने पीने की चीजों की बहुत कमी हो रही है।


उपरोक्त बातें मुंबई कांग्रेस के तेज तर्रार अध्यक्ष अशोक भाई जगताप ने मानखुर्द शिवाजी नगर विधान सभा वार्ड नंबर 135 मंडाला में जरूरतमंद लोगों को मुफ्त अनाज और खानेपीने की चीजों का वितरण करने के पश्चात लोगों को माइक पर संबोधित करते हुए कही।उन्होंने यह भी कहा कि,कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ पहले भी था और आज भी है।उसके कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं होता है।विपत्ति में केवल संवेदना व्यक्त तो हर कोई करता है। लेकिन जरूरतमंद व्यक्ति को आर्थिक सहायता तो कांग्रेस ही करना जानती हैऔर हमेशा से करती आ रही है।

ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस स्लम सेल अध्यक्ष वसंत कुम्भार आज 5 सौ गरीब परिवार को राशन बांट रहे हैं।उनका यह उपक्रम जबतक लॉकडाउन खतम नही होता तबतक राशन वितरण किया जाता रहेगा।मुझे उन्होंने इस बात का पूरा विश्वास दिलाया है।इसको ही कहते हैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही। मुंबई कांग्रेस की तरफ से उनको बधाई देना चाहता हूं। जय भारत, जय महाराष्ट्र,और जय भीम।

कार्यक्रम के आरंभ में अशोक भाई जगताप ने स्व एकनाथ गायकवाड़,राजीव सातव, सैयद असरफ सुहेल, वेल्लू स्वामी नायडू, केशव वेलूस्वामी नायडू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित किया।

कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस महासचिव वसीम जावेद खान,मुंबई कांग्रेस स्वयं रोजगार सेल महासचिव डॉ सत्तार खान,ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अब्राहम रॉय मनी, जिला कार्याध्यक्ष उत्तम गीते,अल्ताफ काजी, उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ तालुका अध्यक्ष मुकीम खान,नसीम सिद्दीकी,राजनाथ यादव के अलावा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

समापन पर सभी नेता और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया राशन वितरण कार्यक्रम के आयोजक वसंत कुम्भार ने।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger