Ads (728x90)

 


मुंबई । हिंदुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

कोरोना बीमारी ने मुंबई के खासकर उन मेहनतकश मजदूर और सामान्य लोगों का जीवन बहुत ही बुरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है।महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के रोकथाम हेतु लॉकडाउन लगा रखी है। मुंबई में लोग अपने घरों से बाहर निकल ही नही रहे हैं इसलिए रिक्शा चालक और मालक दोनों को ही अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है। उनको तो रोज कामाना और रोज खाना होता है। 


मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक भाई जगताप ने मुंबई के रिक्शा चालकों को राशन वितरण करने का एक उपक्रम चलाया है। इसके अंतर्गत मुंबई के उपनगर मुलुंड[प]में रामगढ़ नगर गौशाला रोड ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम गीते ने राशन वितरण का कार्यक्रम रखा। इस अवसर पर भाई जगताप के हाथों 5 सौ रिक्शा चालकों को राशन वितरित किया गया।

कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा,मुंबई कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष और ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी बाबा सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष अब्राहम रॉय मनी,स्लम सेल मुलुंड तालुका अध्यक्ष सानू शेख,ब्लॉक 1o3अध्यक्ष हरीश गुप्ता के अलावा स्थानिक कांग्रेस के कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सानू शेख ने बाबा सिद्दीकी और अन्य सभी नेताओं को गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया और समापन पर अब्राहम रॉय मनी ने सभी के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया। 

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger