Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

आजाद भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु अपनी छाती पर गुलाब का फूल तो छाती के भीतर हिन्दुस्तान रखकर देश और विदेशों का दौरा करते थे। 

ये बातें मुंबई कांग्रेस डॉक्टर सेल अध्यक्ष और मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ दिनेश हेगडे ने जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।  उन्होंने आगे यह भी कहा कि , नेहरु ने महात्मा गांधी के साथ मिलकर आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया था। गांधी और देश के लोगों ने उनको प्रधान मंत्री बनाया।  तबके कांग्रेस के नेताओं को नेहरू की काबिलियत पर पूरा भरोसा था। उन्होंने डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के साथ मिलकर भारत का संविधान बनाया। हमको आजादी देकर अंग्रेज तो चले गए लेकिन देश को पूरी तरह लूटकर। नेहरू ने अपने भूखे नंगे लोगों को दो वक्त की रोटी और उनको तन ढकने का कपड़ा देने के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। भारत को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले नेहरू का देश पर बहुत भारी कर्ज है। उनको अपशब्द कहने वाले अपनी गिरेबान में झांक कर देखें। आज का यह भारत और तबके भारत में क्या फर्क है। अगर नेहरू 15 साल तक भारत का बतौर प्रधान मंत्री के रूप में नेतृत्व नहीं किया होता तो आज के प्रधान मंत्री के किए कुछ भी नहीं हो सकता था। आज देश में केवल और केवल कांग्रेस के नेता राहुल गांधी केंद्र की सरकार और नरेंद्र मोदी को लगातार बराबर जवाब देने का काम कर रहे हैं। अब देश का युवा वर्ग राहुल गांधी को अपना आदर्श मानने लगा है । कांग्रेस आगामी 2024 का लोकसभा का चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी और चुनाव का नतीजा बेहद चौकाने वाला होगा।

श्रीहेगडे ने जवाहरलाल नेहरु की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

माता रमाबाई अंबेडकर उनकी पुण्यतिथि पर और एकनाथ गायकवाड़ के आकस्मिक निधन पर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस स्वयं रोजगार सेल अध्यक्ष जयवंत लोखंडे, वरिष्ठ कांग्रेसी टी डी कुमार , डॉ वाई ए सिद्दीकी के अलावा कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे । मुंबई कांग्रेस स्वयं रोजगार सेल महासचिव डॉ सत्तार खान ने दादा साहेब गायकवाड़ नगर अपने जनसंपर्क कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया था ।

कपिल कला केंद्र के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार कपिलदेव खरवार ने मो रफी का गाया एक भक्ति गीत अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत किया । समापन पर डॉ सत्तार खान ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल आभार व्यक्त किया ।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger