Ads (728x90)

 


मुंबई | हिन्दुस्तान की आवाज | मोहम्मद मुकीम शेख


   मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ के निर्देश पर मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष यशवंत सिंह ने आगामी मनपा चुनाव को ध्यान में रखते हुए गत कई माह से मुंबई के सैकड़ों उत्तर भारतीय समाज के लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़ कर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में खूब अच्छा काम किया है । उनकी सक्रियता के नाते कुछ ही दिनों में वो उत्तर भारतीय लोग जो पार्टी को राम राम कह गए थे  उनको पार्टी में महत्वपूर्ण पद देकर उनका सम्मान करते हुए उनको कांग्रेस से जोड़कर पार्टी का संगठन बढ़ाया है । यशवंत सिंह को कांग्रेस के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ मुंबई का अध्यक्ष बनाए जाने से सालों पहले जो उत्तर भारतीय लोग कांग्रेस का दामन छोड़कर अन्य दल में शामिल हो गए थे अब वे लोग भी धीरे धीरे अपनी पार्टी को टाटा कह कर कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं । इससे मुंबई कांग्रेस मजबूत हो रही है । मुंबई कांग्रेस के सम्मानित अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ की ताकत बढ़ रही है ।


उपरोक्त बातें दक्षिण मध्य मुंबई जिला उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष ठाकुर विजय सकलदेव सिंह ने मुंबई कांग्रेस जनसंपर्क कार्यालय राजीव गांधी भवन मुरली भाई देवड़ा सभागृह में आयोजित कार्यक्रम उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को उनकी नियुक्ति पत्र वितरण के पश्चात मीडिया से बोलते हुए कहा । ठाकुर विजय सिंह ने यह भी कहा कि , यशवंत सिंह को मैं बहुत निकट से जानता और पहचानता हूं क्यों कि , वो मेरे गांव के करीब के ही हैं । उनकी लोकप्रियता उनके जन्म भूमि यूपी के जौनपुर और कर्मभूमि मुंबई में भी है । मैं पिछले कुछ दिनों से देख रहा हूं एकनाथ गायकवाड़ के निर्देश में जिस तेजी से प्रकोष्ठ का काम चल रहा है उस हिसाब से बहुत जल्द ही कांग्रेस के पास उत्तर भारतीयों की एक बहुत बड़ी फौज मनपा चुनाव में विरोधियों को टक्कर देने के लिए तैयार हो जाएगी । उनकी इस उपलब्धि का लाभ निश्चित रूप से आने वाला महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा ।


 एकनाथ गायकवाड़ के हाथों यशवंत सिंह ने श्रीमती सुशीला जयसवाल को मुंबई उपाध्यक्ष तथा दक्षिण मध्य मुंबई जिला निरीक्षक , ठाकुर विजय सिंह को दक्षिण मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष के अलावा सैकड़ों नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी नियुक्ति का पत्र और कांग्रेस पट्टा व पुष्पगुच्छ दिलाया ।

    इस मौके पर मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधु चव्हाण , चरण सिंह सप्रा , कोषाध्यक्ष संदीप शुक्ला , शिवकुमार लाड , मुंबई प्रवक्ता अरुण सावंत , सेवादल मुंबई अध्यक्ष कमला प्रसाद यादव , अनुसूचित जाति मुंबई अध्यक्ष कचरू यादव , तुषार गायकवाड़ , मुंबई कांग्रेस साउथ तमिल सेल सचिव सेल्वाराज स्वामी , पूर्व नगर सेवक दीपक सिशोदे , रमेश कांबले , रोजगार सेल अध्यक्ष जयवंत लोखंडे , महासचिव डॉ सत्तार खान ,जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति नवीन कुमार शिलवंते ,  दक्षिण मध्य मुंबई जिला उपाध्यक्ष रामलाल मिश्रा , अब्दुल रसीद शेख , ब्लॉक अध्यक्ष राजनाथ यादव , सेवादल ध्वजरक्षक  प्रसाद विश्वकर्मा , साकेत इनामदार , के अलावा कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

कार्यक्रम का संचालन तथा आभार प्रदर्शन यशवंत सिंह ने किया ।

Post a Comment

Blogger