Ads (728x90)

 कोरोनाचा वायरस के बढते प्रभाव को रोकने के लिए अत्यावश्यक सेवा में कार्यरत  कर्मचारी ,पुलिस ,आरोग्य सेवा के डॉक्टर्स परीचारिका  केे  साथ ही  पत्रकार भी अत्यावश्यक सेवा में कर्मचाऱियों की तरह अपने  वृत्तसंकलन के  कर्तव्य में  दिन व रात सेवा  कर रहे हैं ।वहीं बरसात  शुरु  होने के कारण  अब कोरोना  के साथ ही बरसात का भी  सामना पत्रकारों को करना पड़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए  महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ के ठाणे जिला अध्यक्ष भगवान चंदे  द्वारा  प्रतिवर्ष की  तरह इस वर्ष भी  भिवंडी शहर व ग्रामीण भाग के  पत्रकारों  को रेनकोट वितरण किया  गया है।
         उक्त अवसर पर  सोशल डिस्टेनसिंग नियमों का पालन करते हुए भिवंडी शहर व ग्रामीण भाग के  पत्रकारों के लिए कोई कार्यक्रम का आयोजन न करते हुए  अलग अलग स्थान पर जाकर जिलाध्यक्ष भगवान चंदे ,प्रमुख सचिव  नरेश पाटील ने पत्रकारों से भेंटवार्ता कर  यह रेनकोट वितरित किया है ।उक्त अवसर पर  तालुकाध्यक्ष मेघनाथ विशे ,संजय भोईर, आचार्य  सूराजपाल यादव, मिलिंद जाधव ,नितीन पंडित ,अनिल वर्मा ,मोनिष गायकवाड ,अभिजित हिरे आदि पत्रकार उपस्थित  थे। 
          कोरोना विषाणू का सामना विश्व भर में लोग कर रहे हैं इसी प्रकार  बरसात भी शुरू  हो गई है जिसकारण बरसात के समय में भी  पत्रकार बंधुओं को  वृत्तसंकन करते हुए अपने  कर्तव्य  का पालन कर रहे हैं  ।ऐसी परिस्थिति में  अपने  पत्रकार बंधुओं की  चिंता  हमें करते हुए  उनके पीछे  खड़े  रहना  चाहिए  इस प्रकार का  वक्तव्य महाराष्ट्र राज्य मराठी  पत्रकार संघ के  जिलाध्यक्ष भगवान चंदे ने उक्त अवसर पर  व्यक्त किया है।

Post a Comment

Blogger